Pages

Tuesday 22 August 2017

*गुनाहे कबीरा की तादाद*
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ

     हम पर कबीरा गुनाहों से मुतअल्लिक़ मालूमात हासिल करना लाज़िम है की कबीरा गुनाह कौन कौन से हैं ? ताकि ब हैसिय्यत मुसलमान उन गुनाहों से बचा जा सके।
     गुनाहें कबीरा की तादाद के बारे में उलमाए किराम का इख़्तिलाफ़ है। बाज़ का क़ौल है की 7 हैं। इन हज़रात ने रसूले पाक صلى الله عليه وسلم के इस फरमान से दलील ली है की "सात हलाक करने वाले गुनाहों से बचो।" फिर आप صلى الله عليه وسلم ने उन सात गुनाहों का ज़िक्र फ़रमाया :
(1) शिर्क करना
(2) जादू करना
(3) (नाहक़) किसी जान को क़त्ल करना
(4) यतीम का माल (ज़ुल्मन) खाना
(5) सूद खाना
(6) जंग के दौरान मैदान से भाग जाना
(7) पाक दामन औरत को ज़ीना की तोहमत लगाना।
     ये हदिष बुखारी व मुस्लिम दोनों में है।

     हज़रते इब्ने अब्बास رضي الله عنه से मन्कुल है : सात के मुक़ाबले में ये गुनाह 70 के ज़्यादा क़रीब है।
*✍🏼تفسير عبد الرزاق*

     अल्लाह की क़सम ! हज़रते इब्ने अब्बास رضي الله عنه ने सच फ़रमाया क्यू की मज़कूरा हदिष में गुनाहे कबीरा की तादाद के बारे में कोई हस्र (यानी हदबन्दी) नहीं है।
*✍🏼76 कबीरा गुनाह, 17*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in

No comments:

Post a Comment