Pages

Saturday 23 September 2017

*कबीरा गुनाह नम्बर 7*
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ

_*सूद*_
     अल्लाह का फरमान है :
     _ऐ ईमान वालो अल्लाह से डरो और छोड़ दो जो बाक़ी रह गया है सूद अगर मुसलमान हो फिर अगर ऐसा न करो तो यकीन कर लो अल्लाह और अल्लाह के रसूल से लड़ाई का।_
*✍🏼البقرة ٢٧٨، ٢٧٩*

     _वो जो सूद खाते है क़यामत के दिन न खड़े होंगे मगर जैसे खड़ा होता है वो जिसे आसेब ने छु कर मखबूत बना दिया हो ये इस लिये कि उन्हों ने कहा बैअ भी तो सूद ही के मानिन्द है और अल्लाह ने हलाल किया बैअ और हराम किया सूद तो जिसे उस के रब के पास से नसीहत आई और वो बाज़ रहा तो उसे हलाल है जो पहले ले चूका और उस का काम खुदा के सुपुर्द है और जो अब ऐसी हरकत करेगा तो वो दोज़ख है वो उस में मुद्दतों रहेंगे।_
*✍🏼البقرة ٢٨٥*

     हमेशा जहन्नम में रहने की ये सख्त वईद उस शख्स के लिये है जो नसीहत आ जाने के बाद दोबारा सूद की तरफ लौटे।

_*सूद की मज़म्मत में फरमाने मुस्तफा*_
     सात हलाक करने वाले गुनाहों से बचो। सहाबए किराम ने अर्ज़ की या रसूलल्लाह صلى الله عليه وسلم ! वो कौन से गुनाह है ? फ़रमाया (1) शिर्क (2) जादू करना (3) नाहक किसी जान को क़त्ल करना (4) यतीम का माल खाना (5) सूद खाना (6) मैदाने जिहाद से भाग जाना (7) पाक दामन औरत को ज़िना की तोहमत लगाना।

     अल्लाह ने सूद लेने और देने वाले पर लानत फ़रमाई है।
   
     एक रिवायत में ये अलफ़ाज़  ज़ाइद है : सूद के गवाहों और सूद की तहरीर लिखने वाले पर भी लानत फ़रमाई है।
*✍🏼مسلم*

*✍🏼76 कबीरा गुनाह, 48*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in

No comments:

Post a Comment