Pages

Saturday 14 October 2017

*गुनाहे कबीरा नंबर 20* #02
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ

*_नाजाइज़ व बातिल तरीके से लोगों का माल ले कर ज़ुल्म करना_* #02

*_सब से बड़ा ज़ुल्म_*
     फरमाने मुस्तफा صلى الله عليه وسلم : जिस शख्स ने क़सम की वजह से किसी मुसलमान शख्स का हक़ मार लिया तो बिलाशुबा अल्लाह के उस के लिये जहन्नम को वाजिब कर दिया। अर्ज़ की गई : या रसूलुल्लाह صلى الله عليه وسلم ! अगर्चे वो मामूली चीज़ हो ? इर्शाद फ़रमाया : अगर्चे वो पीलू की मिस्वाक ही हो।
*✍🏼مسلم*
     जिसे हमने किसी काम पर मुक़र्रर किया फिर उस ने हम से सुई या उस से बढ़ कर कोई चीज़ छुपाई तो ये खयानत है, वो उस चीज़ को बरोज़े क़यामत ले कर आएगा।
*✍🏼مسلم*

*_क़र्ज़ मुआफ़ न होगा_*
     एक शख्स ने बारगाहे रिसालत में अर्ज़ की : या रसूलुल्लाह صلى الله عليه وسلم ! अगर में सब्र करते हुवे षवाब की उम्मीद से पीछे हटते नहीं बल्कि आगे बढ़ते हुवे मारा जाऊं तो क्या ये अमल मेरी खताओं को मिटा देगा ? इर्शाद फ़रमाया : हा क़र्ज़ के सिवा।
*✍🏼مسلم*

*_हराम से पलने वाला जिस्म जहन्नमी है_*
     हुज़ूर صلى الله عليه وسلم ने फ़रमाया : जो गोश्त हराम से नशवो नुमा पाएगा वो जन्नत में दाखिल नहीं होगा, आग उस की ज़्यादा हक़दार है।
*✍🏼مستدرك حاكم*
*✍🏼76 कबीरा गुनाह* 92

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in
📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment