Pages

Monday 25 December 2017

*तज़किरतुल अम्बिया* #15
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*हज़रत आदम स्फीउल्लाह عليه السلام*
#08
*आदम عليه السلام के उलूम*
     और अल्लाह ने आदम को तमाम अशिया के नाम सिखाए फिर सब अशिया मलायका पर पेश करके फ़रमाया सच्चे हो तो इनके नाम बताओ।
     हज़रत इब्ने अब्बास, अकरमा, क़तादा, मिजाहिद और इब्ने ज़ुबेर رضى الله عنهم का इर्शाद है : अल्लाह ने आप को तमाम चीज़ों के नामों का इल्म अता किया यहाँ तक कि बड़े और छोटे प्याले के नाम भी बताये।
     बाज़ हज़रात ने इब्ने अब्बास رضي الله عنه की तरफ क़ौल मन्सूब करते हुए कहा कि आप ने फ़रमाया कि हज़रत आदम عليه السلام को अल्लाह ने जो कुछ हो चूका है और जो कुछ होना है उसका इल्म अता फ़रमाया।
     पहले मायने और इस मायने के लिहाज़ से मक़सद एक ही है कि अल्लाह ने आप को तमाम चीज़ों और उनके नामों का इल्म अता कर दिया ख्वाह वह पहले पाई जा चुकी है या बाद में पाई जाने वाली है।
     इमाम رضي الله عنه ने फ़रमाया कि आप को तमाम चीजों की सिफ़ात और नेमतें और खास तक का इल्म अता फरमा दिया गया था।
     अल्लाह ने आपको तमाम चीज़ों के अहवाल और उनसे दीनी या दुन्यवी मुनाफ़ा जो मुतअल्लिक़ है उन तमाम का इल्म अता फरमा दिया था।
     एक क़ौल के मुताबिक़ आप عليه السلام को तमाम ज़बाने सिखा दी गई और एक क़ौल के मुताबिक़ आप को तमाम मलायका के नामों से आगाह कर दिया गया, और एक क़ौल के मुताबिक़ आप को सितारों के नामों पर मुत्तला फरमा दिया गया था।
     अल्लामा आलुसी رحمةالله علىه ने मुख़्तलिफ़ अक़वाल नक़ल करने के बाद हकीम तिर्मिज़ी का क़ौल नक़ल किया कि इस आयते करीमा में अस्मा (नाम) से मुराद अस्माए इलाहया है। इस के बाद आपने फ़रमाया मेरे नज़दीक हक़ यह है और तमाम अल्लाह वाले भी इसे ही हक़ मानते है और मनसबे खिलाफत का तक़ाज़ा भी यही है कि आप को तमाम आशिया के नाम का इल्म अता किया गया है। वह अशिया ख्वाह अलवी हो या सिफली जौहरी हों या अर्ज़ी, इन तमाम के नामों को अल्लाह के अस्मा ही कहा जाता है। क्योंकि तमाम चीज़ें अल्लाह की ज़ात पर दलालत करती है, और अल्लाह की ज़ात के जलवे तमाम अशिया से ज़ाहिर होते है अगर्चे अल्लाह उनमें मुक़य्यद नहीं होता।
*✍🏼तज़किरतुल अम्बिया* 31
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 9723 654 786
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in
📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment