Pages

Friday 29 December 2017

*तज़किरतुल अम्बिया* #19
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*हज़रत आदम स्फीउल्लाह عليه السلام*
#13
*इल्म के फ़ज़ाइले अक़लिया व नक़लिया* #02
*सात पैगम्बरों को इल्म की वजह से बहुत बड़े फायदे हासिल हुए*
     (1) हज़रत आदम عليه السلام को इल्म की वजह से फरिश्तों पर बुज़ुर्गी दी गई और फरिश्तों को उनके सामने सज्दा करने का हुक्म दिया गया।
     (2) हज़रत ख़िज़्र عليه السلام के मुतअल्लिक़ अहले इल्म का इख़्तेलाफ है कि यह नबी है या वली...के इल्म की वजह से उनकी और मूसा عليه السلام की मुलाक़ात हुई और कुछ अशिया के ज़ाहिर व बातिन का फ़र्क़ वाज़ेह हुआ।
     (3) युसूफ عليه السلام इल्म की वजह से ख्वाब् की ताबीर ब्यान करने पर क़ैदखाने से निकल कर शाही दरबार में पहुच कर वज़ीर खज़ाना और तमाम बादशाही कामों के लिये मुक़र्रर हो गये।
     (4) हज़रत सुलेमान عليه السلام को इल्म की वजह से बिलकिस जेसी मलका बहैसियत ज़ौजा मिली, और उसे भी आपके इल्म की वजह से ईमान नसीब हुआ।
     (5) हज़रत दाऊद عليه السلام को इल्म की वजह से मनसबे नबुव्वत के साथ साथ बादशाही भी हासिल रही।
     (6) ईसा عليه السلام ने अपने वालदा हज़रत मरयम की तोहमत को इल्म की वजह से दूर फ़रमाया।
     (7) हुज़ूर नबीए करीम ﷺ को तमाम कायनात से ज्यादा उलूम अता फ़रमाकर खिलाफ़ते इलाहया और शफआते कुबरा के दर्जा रफिया पर मुतमक्कीन फ़रमाया।
     क़ुरआन में 7 चीज़ों के मुतअल्लिक़ ज़िक्र है कि वह एक दूसरे के बराबर नहीं :
(1) आलिम ! और जाहिल बराबर नहीं।
(2) खबीस और तैय्यब यानी नापाक और पाक बराबर नहीं।
(3) दोज़खी और जन्नती बराबर नही।
(4) अंधा और आँख वाला यानी इल्म और ईमान वाला और उनसे खाली बराबर नहीं।
(5) जुल्मत और नूर यानी इल्म और ईमान की नुरानीयत और उनसे खाली होने की वजह से हासिल होने वाली तारीकी बराबर नहीं।
(6) सर्दी और गर्मी बराबर नहीं।
(7) जिन्दे और मुर्दे बराबर नहीं।

बाक़ी अगली पोस्ट में..أن شاء الله
*✍🏼तज़किरतुल अम्बिया* 34
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in
📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment