Pages

Wednesday 24 January 2018

*सहाबएकिराम का इश्के रसूलﷺ* *मुक़द्दमा* #5

*सहाबएकिराम का इश्के रसूलﷺ*
*मुक़द्दमा* #5
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْم
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
    
      हज़रते आइशा सिद्दीका रदियल्लाहो तआला अन्हा बयान फरमाती है कि एक शख्स ने रसूलुल्लाह ﷺ की खिदमत में हाजिर हो कर अर्ज़ किया: या रसूलुल्लाह ﷺ आप यकीनन मेरे नज़दीक मेरी जान और मेरी अवलाद से भी ज़ियादा महबूब है, लेकिन जिस वक्त आप ﷺ याद आ जाते हैं तो जब तक आप ﷺ की खिदमत में हाज़िर हो कर आपको देख न लूं क़रार नहीं आता, लेकिन इस दुन्या से रुखसत होने के बाद जन्नत में दाखिल हो कर आप अम्बियाए किराम अलैहिमुस्सलातोवस्सलाम के साथ बुलन्द मकाम में होंगे और मैं नीचे दरजे में होने के सबब अन्देशा करता हूं कि कहीं आपको न देख सकूं।
     येह सुन कर हुज़ूर ﷺ खामोस रहे, इतने में हज़रते जिब्रईल अलैहिस्सलाम यह आयात ले कर हाजिर हुवे:
_तर्जमए कन्जुल ईमान:_ *और जो अल्लाह और उसके रसूल का हुक्म माने तो उसे उनका साथ मिलेगा जिन पर अल्लाह ने फ़ज़्ल किया या'नी अम्बिया और सिद्दीक औऱ शहीद और नेक लोग येह क्या ही अच्छे साथी हैं।*

बाक़ी अगली पोस्ट में..ان شاء الله
*✍🏼सहाबएकिराम का इश्के रसूलﷺ* पेज 24,25
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 9033503799
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in   
▶https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment