Pages

Tuesday 6 February 2018

*नमाज़ की अहमिय्यत* #63

*नमाज़ की अहमिय्यत* #63
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*घरों को नमाज़ से आबाद करो*
     फरमाने मुस्तफा ﷺ: उस घर की मिसाल जिसमें अल्लाह का ज़िक्र किया जाता हो और उस घर की मिसाल जिसमें अल्लाह का ज़िक्र नहीं किया जाता ज़िन्दा और मुर्दा की तरह है।
*✍🏼सहीह बुखारी* 6407
     अल्लाह का ज़िक्र करने वाले समझो ज़िन्दा है और अल्लाह की याद से गाफिल रहने वाले मुर्दे की तरह है।
     फरमाने मुस्तफा ﷺ: ऐ लोगों! अपने घरों में नमाज़ पढ़ा करो इसलिये कि आदमी की अफ़्ज़ल नमाज़ वो है जो घर में हो सिवाए फ़र्ज़ नमाज़ों के।
*✍🏼सहीह बुखारी* 731
     फरमाने मुस्तफा ﷺ: जब तुममें से कोई मस्जिद में नमाज़ पढ़ ले तो उसे चाहिये कि अपने घर  के लिये भी नमाज़ का कुछ हिस्सा मुक़र्रर कर ले कि अल्लाह उसकी नमाज़ की बरकत से उसके घर में खैर व भलाई पैदा फ़रमाएगा।
*✍🏼सहीह मुस्लिम*1858
     फरमाने मुस्तफा ﷺ: अपने घरों का इकराम (इज़्ज़त) करो अपनी कुछ नमाज़ों के ज़रिये।
*✍🏼सहीह इब्ने खुज़ैमा* 1143
     घरों में नमाज़ पढ़ना जहाँ बहुत सारे फायदों का ज़रिया है वहीं इसका एक फायदा ये भी है कि हमारे छोटे बच्चे और घर के दूसरे लोग हमें नमाज़ पढ़ता देखकर सीखेंगे और उनके दिलों में भी इबादत और बन्दगी का जज़्बा पैदा होगा।
*✍🏼नमाज़ की अहमियत* 50

*मुकम्मल*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in
📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment