Pages

Friday 30 March 2018

*तज़किरतुल अम्बिया* #98
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*बुतों को तोड़ने पर इब्राहिम عليه السلام को सज़ा*
     आप عليه السلام ने जब कुफ्फार के बनावटी खुदाओं को तबाह कर दिया और दलायल में भी उन पर गल्बा हासिल कर लिया तो उन्होंने आपसे इंतकाम का फैसला कर लिया  और सब सज़ाओं से सख्त सज़ा तजवीज की यानी यह कि आपको आग में जला दिया जाये हालांकि आग का अज़ाब सिर्फ अल्लाह दे सकता है बन्दे के लिये यह जायज़ नहीं कि किसी को आग का अज़ाब दे लेकिन नमरूद और उसकी क़ौम ने आपको जलाने की सज़ा दी।
     अल्लाह ने इसका ज़िक्र फ़रमाया: वह कहने लगे इसके लिये एक इमारत बनाओ फिर इसे भड़कती आग में डाल दो।
     यानी इर्द गिर्द बहुत बड़ी दिवार बनाकर इसके दर्मियान आग जलाकर इब्राहिम عليه السلام को इस में डाल दो।
*✍🏼तज़किरतुल अम्बिया* 88
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in
📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment