Pages

Thursday 15 March 2018

*तज़किरतुल अम्बिया* #81
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*हज़रत नूह عليه السلام*

*कश्ती पर सवार होने और दुआ पढ़ने का हुक्म*
     जब तन्नूर से पानी निकलना शुरू हुआ तो हज़रत नूह عليه السلام ने तमाम ईमान वालो को हुक्म दे दिया कि अब कश्ती पर सवार हो जाओ और सवार होते वक़्त अल्लाह के नाम से इब्तेदा करो।
     और आप ने कहा इसमें सवार हो अल्लाह के नाम पर उसका चलना और उसका ठहरना बेशक मेरा रब ज़रूर बख्शने वाला महेरबान है।
     हज़रत नूह عليه السلام ने अपनी क़ौम को कश्ती पर सवार हो कर अल्लाह का नाम लेने का हुक्म दे कर यह वाज़ेह किया कि कश्ती हक़ीक़त में इतने बड़े तूफ़ान से नजात का ज़रिया नहीं बल्कि अल्लाह के फ़ज़्ल से ही इसे चलना है और उसी के फ़ज़्ल से इसका लंगर अन्दाज़ होना है। आप عليه السلام का मक़सद यह था कि कश्ती पर एतमाद न करो बल्कि सिर्फ अल्लाह की ज़ात पर एतमाद करो, यह कश्ती सिर्फ एक सबब है।
*✍🏼तज़किरतुल अम्बिया*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in
📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment