Pages

Saturday 4 August 2018

*तज़किरतुल अम्बिया* #210


بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ

اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ

*याक़ूब عليه السلام की वफात और क़ब्र*

     मिस्र में जाकर याक़ूब عليه السلام 24 साल मुक़ीम रहे, जब आपकी वफात का वक़्त क़रीब आ गया तो आपने अपने बेटों को वसीयत की कि मुझे शाम में अपने बाप इस्हाक़ عليه السلام के पहलू में दफन करना। आप पे जब वफात तारी हुई तो युसूफ عليه السلام खुद अपने वालिद का जिस्मे अतहर लेकर शाम में गये और अपने दादा के पहलू में अपने बाप को दफन करके वापस मिस्र में आ गये।

     ख्याल रहे कि याक़ूब عليه السلام के एक भाई का नाम अईस था ये दोनों भाई एक साथ पैदा हुए थे और उसी दिन उनकी भी वफात हुई। दोनों भाइयों की उम्रें 145 साल थी। दोनों ही अपने बाप इस्हाक़ عليه السلام के पहलू में एक साथ दफन किये गये। याक़ूब عليه السلام का ताबूत खास किस्म की लकड़ी का बनवाया गया था जिसमे मिस्र से शाम आपको लेकर गये थे।

*✍तज़किरतुल अम्बिया* 172

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनो के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 95580 29197

📧facebook.com/deenenabi

📧Deen-e-nabi.blogspot.in

📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment