Pages

Friday 5 October 2018

*तज़किरतुल अम्बिया* #270


بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

*बिलक़ीस की तरफ सुलेमान عليه السلام का खत*

     सुलेमान عليه السلام ने खत तहरीर फ़रमाया उस पर कस्तूरी लगाई बंद करके उस पर मोहर लगा दी, हुद हुद को दिया कि इसे ले जाओ और बिलक़ीस को पहोचा दो।

     हुद हुद खत लेकर गया तो बिलक़ीस को अपने महल सोते हुए पाया, वो जब सोती थी तो तमाम दरवाज़े बंद कर देती थी और चाबियां आने सर के नीचे रखती थी। उसका तख्त अंदर सातवें कमरें में था। हुद हुद मकान के रौशनदान से दाखिल हुआ और खत उसके सीने पर रख दिया जबकि वो लेटी हुई थी।

     एक रिवायत में है की जब हुद हुद उसके पास पहुंचा तो उसके दरबारी उसके पास मौजूद थे हुद हुद कुछ देर और फड़फड़ाया लोग ये देख रहे थे यहां तक कि बिलक़ीस ने भी ऊपर निगाह उठाकर देखा तो हुद हुद ने खत उसकी गोद मे डाल दिया। जब उसने खत देखा तो कांप गई डरते हुए अपनी क़ौम के सरदारों को खत के मज़मून से खबर किया।

*✍️तज़किरतुल अम्बिया* 227

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 95580 29197

📧facebook.com/deenenabi

📧Deen-e-nabi.blogspot.in

📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment