Pages

Wednesday 5 December 2018

*​​फैज़ाने आइशा सिद्दीक़ा​​​​​* #16


بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ

اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ

*_आइशा और वाक़ीआए इफ्क_* #05


_*रईसुल मुनाफ़िक़ीन की नापाक साज़िश*_

     मुनाफ़िक़ीन के सरदार अब्दुलाह बिन उबय्य ने इस वाक़ीए को हज़रते आइशा رضي الله تعالي عنها पर तोहमत लगाने का ज़रिआ बना लिया और खूब खूब इस तोहमत का चर्चा किया यहाँ तक की मदीने में हर तरफ इस इफ्तिरा और तोहमत का चर्चा होने लगा और बाज़ मुसलमान भी इस बद लगाम के दाम में आ गए और इन साहिबान की ज़बान से भी कोई कलिमा बे जा सरज़द हुआ।

     हुज़ूरﷺ को इस सर अंगेज़ तोहमत से बेहद रंज व सदमा पंहुचा और मुख्लिस मुसलमानो को भी इन्तिहाई रंजो गम हुवा। हज़रते आइशा رضي الله تعالي عنها मदीने पहुचते ही सख्त बीमार हो गई, और इन्हें इस तोहमत की बिलकुल खबर ही नही हुई।

     हुज़ूरﷺ ने हज़रते आइशा رضي الله تعالي عنها की बराअत और पाक दामनी का एलान करना मुनासिब न समझा और वही का इंतज़ार करने लगे इस दौरान आपﷺ इस मुआमले में अपने मुख्लिस असहाब से मशवरा फरमाते रहे ताकि इन लोगो के खयालात का पता चल सके।


*_बद मज़्हबो के जहन्नमी करतुर_*

     वाक़ीआ सिर्फ इतना ही नही है, इस पर ही उस दौर के मुनाफ़िक़ीन ने उम्मुल मुअमिनिन आइशा सिद्दीक़ा رضي الله تعالي عنها के पाक साफ़ दामन को दागदाग बनाने की नाकाम साज़िशे कर के नबी ऐ रहमतﷺ को इज़ा पहुचाई और यही काम आज कल के बाज़ बद मज़हब कर रहे है। अल्लाह हमें उन के शर से महफूज़ फरमाए।

     बहर हाल इस साजिश को बे निक़ाब करने वाले और हज़रते आइशा सिद्दीक़ा رضي الله تعالي عنها की पाकबाज़ी को साबित करने वाले फरामिने इलाहिय्यह और अहादिशे नबवी, इस बयान का हिस्सा है, जो मुख़्तसर वज़ाहत के साथ ज़िक्र किया जाएगा, 


अगली पोस्ट में.. ان شاء الله

*✍🏽फैज़ाने आइशा सिद्दीक़ा, 45*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 95580 29197

📧facebook.com/deenenabi

📧Blog : Deen-e-nabi.blogspot.in

📧YouTube : https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

📧Teligram : https://t.me/joinchat/AAAAAEmfxlvfVocFrnIygA

No comments:

Post a Comment