Pages

Saturday 1 December 2018

तज़किरतुल अम्बिया* #325

*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

*मूसा अलैहिस्सलाम मदयन के कुंए पर* #02

     मूसा अलैहिस्सलाम ने उन दोनों औरतों से पूछा कि तुम एक तरफ अपने जानवरों को रोक कर क्यों खड़ी हो? तो उन्होंने बताया कि हमारे बाप बहुत बूढे हैं हम खुद पानी निकाल नहीं सकते इसलिये एक तरफ खड़ी रहती हैं कि लोग अपने जानवरों को पानी पिलाकर चले जायें तो जो पानी होज़ में बच जाये वह हम अपने जानवरों को पिला लें। मूसा अलैहिस्सलाम ने लोगों को उन पर रहम करने के लिये कहा लेकिन उन्होंने कहा कि अगर तुम इतने हमदर्द हो तो खुद ही पिला दो। यह कहते हुए उन्होंने मिलकर भारी पत्थर कुएं के मुंह पर रख दिया आपने अकेले ही उस पत्थर पो हटा दिया और दस आदमयों के निकालने वाले डोल को अकेले ही निकाल लिया। और बरकत की दुआ की और उनकी बकरियों को पानी के करीब किया । वह एक ही डोल से पानी पीकर सैराब हो गई। 

     फिर आप एक तरफ साए में बैठ गये और अल्लाह तआला के हुजूर अर्ज की कि ऐ अल्लाह मुझे खाना अता फरमा दे, क्योंकि आप सात दिनों से सिर्फ दरख्तों के पत्ते ही खा रहे थे। 

     सुब्हानल्लाह! नबी की शाने अजमत का अंदाज़ा कीजिये कि सात दिनों से भूखे लेकिन दस आदमियो से बढ़कर जोर अभी मौजूद है सफर की थकान भी और सख्त तपती धूप लेकिन कोई चीज़ भी रुकावत न बन सकी, हमदर्दी की एक अजीम मिसाल कायम कर दी।

*✍️तज़किरतुल अम्बिया* 276

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 95580 29197

📧facebook.com/deenenabi

📧Blog : Deen-e-nabi.blogspot.in

📧YouTube : https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

📧Teligram : https://t.me/joinchat/AAAAAEmfxlvfVocFrnIygA

No comments:

Post a Comment