Pages

Thursday 20 December 2018

तज़किरतुल अम्बिया* #343

*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

*मूसा अलैहिस्सलाम ने रब के हुक्म से कहा* #04

     मूसा अलैहिस्सलाम ने कहा वह तुम्हारा रब तआला है और तुम्हारे अगले आबा व अजदाद (बाप दादों) का भी रब है। 

     फ़िरऔन अपने सिवा किसी को माबूद नहीं समझता था। तंज़ के तौर पर कहा यह रसूल जो तुम्हारी  तरफ भेजे गये यानी यह खुद जो रसूल होने का दावा कर रहे हैं यह अक़्ल से दूर हैं क्यों कि फिरऔन उस शस को अक्ल से दूर रमझता था जो उसे माबूद नहीं मानता था।

     हकीकत यह है कि ऐसी गुफ्तगू इंसान उस वक्त करता है जब दलाइल से आजिज़ आ जाये लेकिन नबी की अज़मत को देखिये आप अलैहिस्सलाम अपने दलाइल फिर भी जारी रखे हुए हैं वह आप को मजनू दीवाना कह रहा है लेकनि आप रब तआला की रबुबियत को अपने दलाइन से बयान फरमा रहे। 

     आप अलैहिस्सलाम ने फ़रमाया मशरिक से सूरज को हर रोज़ तुलू करना, मग्रिब में गुरूब करना और साल में हर मौसम हर बहार का अपने वक्त पर आना बारिशें बरसाना, हवाओं का चलाना, वह सब कुछ उन के निज़ामें कुदरत में है काश कि तुम्हें भी कुछ समझ आ जाये। 

     फ़िरऔन ने आपको (मआजल्लाह) सराहतन मजनू कहकर अपनी हिमाक़त का सबूत दिया लेकीन आपने हिकमत आमेज़ जुम्ला ज़िक्र फ़रमाया कि अगर तुम्हें अक्ल हो यानी रब तआला की कुदरत उसकी रबुबियत और उसकी वहदानियत को तस्लीम न करना तुम्हारी हिमाकत पर दलालत कर रहा है। 


*फ़िरऔन की धमकी*

अगली पोस्ट में..أن شاء الله

*✍️तज़किरतुल अम्बिया* 289

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 95580 29197

📧facebook.com/deenenabi

📧Blog : Deen-e-nabi.blogspot.in

📧YouTube : https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

📧Teligram : https://t.me/joinchat/AAAAAEmfxlvfVocFrnIygA

No comments:

Post a Comment