Pages

Monday 28 January 2019

जन्नत का बयान* #02

*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

     *सवाल* - दारोगए जन्नत यानी जन्नत के निग्रान का क्या नाम है ? 

     *जवाब* - हज़रते रिज़वान हैं।


     *सुवाल* - जन्नत कितनी बड़ी है ?

     *जवाब* - जन्नत की वुस्अत यानी कुशादगी का येह बयान है कि इस में सौ दरजे हैं हर दरजे से दूसरे दरजे तक इतना फ़ासिला है जितना आस्मानो जमीन के दरमियान। अगर तमाम जहां एक दरजे में जम्अ हो तो एक दरजा सब के लिये किफायत करे। दरवाजे इतने वसीअ कि एक बाजू से दूसरे तक तेज घोड़े की सत्तर बरस की राह हैं।


     *सवाल* - क्या जन्नत में इंसानों के इलावा भी कोई होगा?

     *जवाब* - जन्नत में अल्लाह के नेक बन्दों के इलावा उन की खिदमत के लिये हूरो गिलमान होंगे।


     *सवाल* - गिलमान किसे कहते है ?

     *जवाब* - जन्नत के वो नौ उम्र, पाकीज़ा सूरत व लिबास वाले लड़के जो हर वक़्त जन्नतियों की खिदमत पर मामूर होंगे, जो बहिशती नेमतों के जाम व पैमाने और प्याले लिये जन्नत की ह्यूरोन और जन्नतियों के पास गर्दिश कर रहे होंगे।

*✍️बुन्यादी अक़ाइद और मामुलाते अहले सुन्नत* 46

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 9033 833 975

📧facebook.com/deenenabi

No comments:

Post a Comment