Pages

Thursday 3 January 2019

शेरे ख़ुदा كرّم اﷲ تعالٰی و  جْهل الكرِيم की क़नाअत*  #1

*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ

اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ

     

        हज़रते सैयदुना सुवैद बिन ग़फ़ला رضی اﷲ تعالٰی عنه  फ़रमाते हैं कि मैं अमीरुल मुअमिनीन हज़रते मौलाए काएनात, अलिय्युल मुर्तज़ा शेरे खुदा  كرّم اﷲ تعالٰی و  جْهل الكرِيم की ख़िदमते सरापा अज़मत में दारुल इमारत कूफ़ा में हाज़िर हुवा। आप  كرّم اﷲ تعالٰی و  جْهل الكرِيم  के सामने *जव शरीफ* की रोटी और दूध का एक पियाला रखा हुवा था, रोटी खुश्क और इस क़दर सख़्त थी कि कभी अपने हाथों से और कभी घुटने पर रख कर तोड़ते थे।

       येह देख कर मैं ने आप كرّم اﷲ تعالٰی و  جْهل الكرِيم की कनीज़ फिज़्ज़ा  رضی اﷲ تعالٰی عنها से कहा : आप को इन पर तर्स नहीं आता? देखिये तो सही रोटी पर भूसी लगी हुई है इन के लिये जव शरीफ छान कर नर्म रोटी पकाया करें। ताकि तोड़ने में मशक्कत न हो। फिज़्ज़ा  رضی اﷲ تعالٰی عنها ने जवाब दिया: अमीरुल मोअमिनीन  كرّم اﷲ تعالٰی و  جْهل الكرِيم  ने हम से अहद लिया है कि इन के लिये कभी भी *जव शरीफ*  छान कर न पकाया जाए। 


बाक़ी अगली पोस्ट में..ان شاء الله

*✍🏼 ग़रीब फाएदे में है पेज 2*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

📱+91 9033503799

📧facebook.com/deenenabi

📧Deen-e-nabi.blogspot.in

No comments:

Post a Comment