Pages

Monday 21 January 2019

क़यामत और उसकी निशानियां* #11

*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

     *सुवाल* - इस मुश्किल घड़ी में हुजूर ﷺ अपने चाहने वालों की कैसे मदद फ़रमाएंगे ? 

     *जवाब* - इस बे कसी के वक्त में बे कसों के मददगार , हुजूर ﷺ काम आएंगे और अपने नियाज़ मन्दों और उम्मीदवारों की शफाअत फरमाएंगे। हुजूर ﷺ की शफ़ाअतें कई तरह की होंगी बहुत लोग तो आप की शफाअत से बे हिसाब दाखिले जन्नत होंगे और बहुत लोग जो दोज़ख के मुस्तहिक होंगे हुजूर ﷺ की शफाअत से दुखूले दोज़ख़ से बचेंगे और जो गुनाहगार मोमिन दोजख में पहुंच चुके होंगे वोह हुजूर ﷺ की शफाअत से दोज़ख से निकाले जाएंगे। अहले जन्नत भी आप ﷺ की शफाअत से फैज़ पाएंगे, इन के दरजात बुलन्द किये जाएंगे। बाकी और अम्बिया व मुर्सलीन व सहाबए किराम व शुहदा व उलमा व औलिया अपने मुतवस्सिलीन यानी वसीला ढूंडने वालों की शफाअत करेंगे। लोग उलमा को अपने तअल्लुकात याद दिलाएंगे, अगर किसी ने आलिम को दुन्या में वुजू के लिये पानी ला कर दिया होगा तो वोह भी याद दिला कर शफ़अत की दरख्वास्त करेगा और वोह उस की शफ़ाअत करेंगे। 

*✍️बुन्यादी अक़ाइद और मामुलाते अहले सुन्नत* 42

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 9033 833 975

📧facebook.com/deenenabi

No comments:

Post a Comment