Pages

Tuesday 1 January 2019

*तज़किरतुल अम्बिया* #353

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

*फ़िरऔन को क़ौम के सरदारों का डराना*

     मुसा अलाहीस्सलाम का जादूगरों से मुकाबला कराने के बाद फ़िरऔन ने आप अलैहिस्सलाम को कुछ न कहा न गिरफ्तार किया और न ही किसी किस्म की सजा दी बल्कि आपको आजाद छोड़ दिया।

      यकीन कीजिये बेशक फ़िरऔन ने जब भी मुसा अलैहिस्सलाम को देखा उस पर आप का शदीद रौब तारी हुआ वह आपसे बहुत ज्यादा डरता था यही वजह थी कि उसने आप अलैहिस्सलाम का रास्ता खुला छोड़ दिया था। 

     फ़िरऔन की कौम के सरदारों को यह मालूम नहीं था कि फ़िरऔन को मुसा अलैहिस्सलाम से डरते हुए आपको आजाद रखे हुए है। उन्होंने कहा कि अगर तुमने मुसा अलैहिस्सलाम और उसकी क़ौम को इसी तरह अज़ादी दिये रखी और वह अपनी तबलीग करते रहे तो तुम्हें और तुम्हारे खुदाओं को लोग छोड़ देंगे।     

     फिरऔन ने अपनी कौम के लिये छोटे छोटे बूत बना रखे थे वह उन्हें बुतों की इबादत का हुक्म देता था और कहता था की में तुम्हारा सबसे बड़ा खुदा हूं और इन बुतों का भी में रब हू। 

     कौम के इस मुतालबे पर फैरऔन न हकीकते हाल को उन पर वाजेह न किया कि मुझे मुसा अलैहिस्सलाम से शदीद खौफ़ लाहक़ हो चुका है। अलबत्ता यह कहने लगा कि हम बनी इस्राईल के बेटों को जबह करा देंगे और उनकी लड़कियों को ज़िंदा छोड़ देंगे, इस तरह मुसा अलैहिस्सलाम के मददगार मर्द नहीं रहेंगे और उनकी कौम की नस्ल खत्म हो जायेगी, यह काम करना हम पर कोई मुश्किल नहीं क्योंकि उन पर गलबा हासिल है। 

*✍️तज़किरतुल अम्बिया* 297

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह 

No comments:

Post a Comment