Pages

Saturday 5 January 2019

तज़किरतुल अम्बिया* #357

*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

*फ़िरऔन का शेखी मारना* 

     फ़िरऔन शेखी बघारते हुए कहता है के ऐ ऐयाने ममलिकत! अगर मुझे कुछ न कहो चश्मे जदन में मूसा अलैहिस्सलाम का काम तमाम कर दूं, मुझे तो तुन्हारी राय का पास है और मैं उसे कुछ नहीं कहत गोया मूसा अलैहिस्सलाम पर उमराए हुकूमत की पासदारी की वजह से अब तक हाथ नहीं उठाय गया, हालांकि फ़िरऔन दिल में डर रहा था कि अगर उसने ज्यादती की तो कहीं मूसा अलैहिस्सलाम का डंडा अज़दहा बन कर उसे निगल न जाये अपनी रियाया को अपनी पालीसी के बारे में मुतमईन करने के लिये फ़िरऔन ने दो खतरों का जिक्र किया। 

     पहली बात तो यह बताई की अगर तुमने मूसा अलैहिस्सलाम के खिलाफ कोई मुअस्सिर कार्रवाई की तो यह तुम्हारे अकाइद की इमारत को मुंहदिम करके रख देगा। दूसरी यह बात है कि अब तो तुमने बड़े अमन व सकून और खेर व आफियत से जिन्दगी बसर कर रहे हो न बैरुनी हमले का खतरा है और न अंदरुनी मुल्क कोई शोर बरपा कर सकता हैं और अगर बनी इस्राईल के मर्द और औरतों को पज़िराई हासिल हो गई तो याद रखो बगावत के शोले भड़क उठेगे। पसमांदा और मफलूकुल हाल लोग तुहारी बाला दस्ती के खिलाफ उठ खड़े होंगे और मुल्क़ भर में फितना व फसाद की आग भड़का देंगे अक्लमंदी और दूर अंदेशी का तकाज़ा यह है कि इस उभरते हुए खतरा का आज ही मुकम्मल तौर पर इंसदाद कर दिया जाये। 

     हकीकत में उनकी जा और उसका तख़्त शाही खतरे से दो चार था वह सिर्फ  मिस्रीयों का बादशाह ही नहीं था बल्कि उनका खुदा भी था। उसने सोचा अगर मूसा अलैहिस्सलाम अपनी तबलीग में कामयाब हो जाते हैं तो लोग उसकी खुदाई को मानने से इंकार कर देंगे वह सिर्फ अल्लाह तआला की बंदगी केओ क़बूल करेंगे नीज़ जुल्म व सितम की फिर इस हाकिम कौम की इजाजत न हो।


*मूसा अलैहिस्सलाम का जवाब* अगली पोस्ट में ان شاء الله.

*✍️तज़किरतुल अम्बिया* 300

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 9033 833 975

📧facebook.com/deenenabi

📧Blog : Deen-e-nabi.blogspot.in

📧YouTube : https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

📧Teligram : https://t.me/joinchat/AAAAAEmfxlvfVocFrnIygA

No comments:

Post a Comment