Pages

Friday 25 January 2019

तज़किरतुल अम्बिया* #374

*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

*बनी इस्राइल की नाशुक्री*

     अल्लाह तआला ने जब बनी इस्राईल के दुश्मनों को हलाक कर दिया जिसका वह मुशाहिदा कर रहे थे उन्हें दरिया में सलामती से गुजार दिया हक़ तो यह था कि वह अल्लाह तआला का शुक्रिया अदा करते लेकिन रब ताला ने उनकी जहालत का तजकिरा फरमाया कि वह कितने जाहिल और नाशुक्रे लोग थे कि वह बुत परस्तों को देखकर कहने लगे कि हमें भी ऐसा खुदा बना दो। 

     बनी इस्राईल ने जो बुत देखे थे वह गाए की शक्ल के थे (बुत परस्ती की तरफ इनके मीलान को देखकर ही सामरी ने इन्हें बछड़ो की पूजा पर लगा दिया था) 

     मूसा अलैहिस्सलाम ने उन्हें कहा कि तुम तो जाहिल लोग हो क्या तुम्हें मालूम नहीं कि इबाद तो आला दर्जे की ताज़ीम का नाम है और आला दर्ज़े की ताज़ीम उसी ज़ात की हो सकती है जिसके अजीम इनामात हों और सबसे बड़े इनामात जिस्म की तखलीक़, ज़िन्दगी अता करना, ख्वाहिशात, कुदरत अता करना और नफ़ामंद आशिया का पैदा करना उन अशिया पर कादिर सिवाए अल्लाह के और कोई नहीं और इबादत के लायक भी उसके सिवा कोई नहीं।


**तौरात लेने के लिए मूसा अलैहिस्सलाम का तूर पर जाना* ये वाकया अगली पोस्ट में ان شاء الله.

*✍️तज़किरतुल अम्बिया* 312

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 9033 833 975

📧facebook.com/deenenabi

No comments:

Post a Comment