Pages

Thursday 24 January 2019

*सिरात का बयान*


بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

    *सुवाल* - सिरात किसे कहते हैं ? 

     *जवाब* - जहन्नम के ऊपर एक पुल हें उस को “सिरात" कहते हैं। येह बाल से ज़ियादा बारीक तलवार से जियादा तेज़ है। 


     *सुवाल* - क्या कोई पुल सिरात से गुज़रे बिगैर भी जन्नत में जा सकता है ? 

     *जवाब* - नहीं, सब को इस पर से गुजरना है, जन्नत का येही रास्ता है। 


     *सुवाल* - पुल सिरात से गुज़रने में सब की हालत एक जैसी होगी या मुख़्तलिफ़ ? 

     *जवाब* - उस पुल पर गुजरने में लोगों की हालत जुदागाना होगी, जिस दरजे का शख्स होगा उस के लिये ऐसी ही आसानी या दुश्वारी होगी बाज़ तो बिजली चमकने की तरह गुज़र जाएंगे। अभी इधर थे, अभी उधर पहुंचे। बाज़ हवा की तरह, बाज़ तेज़ घोड़े की तरह, बाज़ आहिस्ता आहिस्ता, बाज़ गिरते पड़ते लरज़ते लंगड़ाते और बाज़ जहन्नम में गिर जाएंगे। कुफ्फार के लिये बड़ी हसरत का वक्त होगा जब वोह पुल से गुज़र न सकेंगे और जहन्नम में गिर पड़ेंगे और ईमानदारों को देखेंगे कि वोह उसी पुल पर बिजली की तरह गुज़र गए या तेज हवा की तरह उड़ गए या सरीउस्सैर यानी तेज रफ्तार घोड़े की तरह दौड़ गए।

*✍️बुन्यादी अक़ाइद और मामुलाते अहले सुन्नत* 43

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 9033 833 975

📧facebook.com/deenenabi

No comments:

Post a Comment