Pages

Wednesday 1 November 2017

*गुनाहे कबीरा नंबर 35* #02
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ

*_दुन्या के लिये इल्म सीखना और इल्म छुपाना_* #02
*आग की लगाम*
     जिस से इल्म की कोई बात पूछी गई फिर उस ने उसे छुपाया तो बरोज़े क़यामत उसे आग की लगाम डाली जाएगी।
*✍🏼ترمذى*
     रसूले अकरम صلى الله عليه وسلم ने बारगाहे रब्बुल इज़्ज़त में अर्ज़ की : ऐ अल्लाह ! में ऐसे इल्म से तेरी पनाह मांगता हु जो मुफीद न हो।
*✍🏼مسلم*
*_बुरे आलिम का अन्जाम_*
     क़यामत के दिन बुरे आलिम को लाया जाएगा फिर उसे जहन्नम में फेक दिया जाएगा तो वो अपनी आंतो के गिर्द इस तरह चक्कर लगाता होगा जिस तरह गधा चक्की के गिर्द घूमता है। उस से दरयाफ़्त किया जाएगा : किस आलिम के सबब तुम्हे ये सज़ा मिली है ? हम ने तो तुम्हारे सबब हिदायत पाई। वो कहेगा : जिन कामों से में तुम को मना किया करता था खुद उन कामो को किया करता था।
*✍🏼مسلم*
     हज़रते हिलाल बिन अला رحمة الله عليه फ़रमाते है : इल्म हासिल करना सख्त काम है और इसे याद रखना इस से ज़्यादा सख्त है और इस पर अमल करना याद रखने से ज़्यादा सख्त है और (इस की आफत से) सलामती इल्म पर अमल करने से भी ज़्यादा सख्त है।
*✍🏼76 कबीरा गुनाह* 127

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in
📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment