Pages

Sunday 16 September 2018

*तज़किरतुल अम्बिया* #250


بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

*यूनुस عليه السلام का मछली के पेट से बाहर आना*

     अल्लाह फरमाता है: तो हमने उसकी पुकार सुन ली, और गम से नजात दी और ऐसी ही नजात देंगे मुसलमानों को।

     यानी यूनुस عليه السلام ने जब अल्लाह का ज़िक्र किया और इज़हार उज़्र किया तो अल्लाह ने आपको मछली के पेट मे रहने के गम से नजात अता फ़रमाई। इसी तरह अगर मुसलमानों में से किसी ने भी अपनी परेशानियों की फ़रयाद रब से तलब की, सच्चे दिल से तौबा की तो अल्लाह उनकी फ़रयाद को भी क़बूल करेगा।

     अल्लाह फरमाता है: हमने उसे मैदान में डाल दिया और वो बीमार था और हमने उस पर कद्दू का पेड़ लगाया।

     अल्लाह ने यूनुस عليه السلام पर कद्दू का पेड़ इसलिये उगाया की आप ओर साया करे और आपको ठंडक पहुंचाए और आपको इसके पत्ते मस करें और इसके बड़े पत्ते आप पर रहें ताकि आप पर मख्खियां न बैठे क्योंकि बयान किया जाता है कि कद्दू के पत्तों पर मझखियाँ नहीं बैठती।

     यूनुस عليه السلام मछली के पेट से बाहर आते वक्त नौ मौलूद बच्चे की तरह थे यानी आपका चमडा बहुत नरम व नाजुक था। उस पर कोई बाल वगैरा नही था। आपके लिये मख्खियां  बाइसे तकलिफ़ हो सकती थी इसलिये अल्लाह ने अपनी महेरबानी से आपको इसके साये से आराम पहुंचाया और कद्दू के पत्ते उतरे हुए चमड़े के लिये भी मुफीद होते है इसलिये भी कद्दू को उगाया की इसके पत्ते आप के चमड़े के लिये फायदेमंद हो सके।

     ख्याल रहे कि शजरत उसे कहते है जिसमें तना हो अगरचे कद्दू की बेल होती है लेकिन अल्लाह ने उसे दरख्त की तरह बड़ा तनावर बना दिया था। अल्लाह ने एक बकरी को भी आप पर मुक़र्रर कर दिया था जो आपको दूध पिलाती थी इस तरह आपको तनावाई जिस्म की पुख्ता जिल्द और बाल अता कर दिये गये।

     मछली के पेट मे रहने की मुद्दत 3 दिन, 7 दिन, 20 दिन और एक माह मुख्तलिफ अक़वाल में बयान की गई है।

*✍️तज़किरतुल अम्बिया* 201

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 95580 29197

📧facebook.com/deenenabi

📧Deen-e-nabi.blogspot.in

📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment