Pages

Saturday 15 September 2018

*सवानहे कर्बला​* #45


بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ

اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ

*_​​हज़रते इमामे आली मक़ाम की शहादत​​_* #05

     इमाम हुसैनرضي الله تعالي عنه ने ज़मीने कर्बला में बहादुराने कूफा का खेत बो दिया, नामवराने सफ सिकन के खूनो से कर्बला के तीशना रेगिस्तान को सैराब फरमा दिया, लश्करे आदा में शोर बरपा हो गया की जंग का ये अंदाज़ रहा तो हैदर का शेर कूफा के ज़न व इतफाल को बेवा व यतीम बना कर छोड़ेगा, मौक़ा मर दो और चारो तरफ से घेर कर एकसाथ हमला करो। हज़ारो जवान दौड़ पड़े और हज़रते इमामرضي الله تعالي عنه को घेर लिया और तलवार बरसानी शुरू की।

     हज़रते इमामرضي الله تعالي عنه ने जिस तरफ घोडा बढ़ा दिया पर्रे के पर्रे काट डाले। दुश्मन हैबत ज़दा हो गए और हैरत में आ गए की इमाम के हमले से रिहाई की कोई सूरत नही। हज़ारो आदमियो में घिरे हुए है और दुश्मनो का सर इस तरह उड़ा रहे है जिस तरह बादे खज़ा के झोके दरख्तो से पत्ते गिराते है।

     इब्ने साद और उस के मुशिरो को बहुत तश्विश हुई की अकेले इमाम के मुक़ाबिले हज़ारो की जमाअते हेच है। कुफियो की इज़्ज़त ख़ाक में मिल गई, तमाम नामवरो की कुफि जमाअत एक हिजाज़ी जवान के हाथ से जान न बचा सकी। तालीमे आलम में हमारी नामर्दी का ये वाकिया अहले कूफा को हमेशा रूस्वाए आलम करता रहेगा, कोई तदबीर करनी चाहिए। तजवीज़ ये हुई की चारो तरफ से इमाम पर तिर बरसाये जाए और जब खूब ज़ख़्मी हो चुके तो नेज़ो के हमलो से तन को मजरूह किया जाए।

     तीर अंदाज़ों की जमाअत ने चारो तरफ से हज़रते इमामرضي الله تعالي عنه को घेर लिया और तीर बरसाने शुरू कर दिये, घोडा इस क़दर ज़ख़्मी हो गया की उस में काम करने की क़ुव्वत न रही नाचार हज़रते इमामرضي الله تعالي عنه को एक जगह ठहरना पड़ा, हर तरफ से तीर आ रहे है और इमाम का तन निशाना बना हुआ है, नूरानी जिस्म ज़ख्मो से चकना चूर और लहू लुहान हो रहा है।

     एक तीर पेशानिए अक़दस पर लगा। ये पेशानी मुस्तफाﷺ की बोसा गाह थी। बे अदबाने कूफा ने इस पेशानिये मुस्तफाﷺ और इस जबीने पुरज़िया को तीर से घायल किया, हज़रत को चक्कर आ गए और घोड़े से निचे आए, अब नामर्दाने सियाह बातिन ने नेज़ो से वार किया, नूरानी पैकर खून में नहा गया और आप शहीद हो कर ज़मीन पर गिर पड़े। اِنَّ لِلّٰهِ وَاِنَّٓ اِلَيْهِ رَاجِعُوْنَ


बाक़ी अगली पोस्ट में.. ان شاء الله

*✍🏽सवानहे कर्बला, 170*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 95580 29197

📧facebook.com/deenenabi

📧Deen-e-nabi.blogspot.in

📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment