Pages

Thursday 20 December 2018

फैज़ाने आइशा सिद्दीक़ा* #30

*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

*मौजूदा दौर की हालते ज़ार* 

     प्यारी प्यारी इस्लामी बहनो! आज कल फेशन एबल नौ जवान लड़कियों में हया का दूर दूर तक कोई निशान नज़र नहीं आता, आह! कैसा दौर आ गया है शैखे तरीकत, अमीरे अहले सुन्नत इर्शाद फरमाते हैं : अफ्सोस! सद करोड़ अफ़सोस! जवान लड़की अब चादर और चार दीवारी से निकल कर मख्लूत तालीम की नुहूसत में गिरफ्तार, "बॉय फ्रेन्ड" के चक्कर में फंस गई, इसे जब तक चादर और चार दीवरी में रहने की सआदत हासिल थी वोह शरमीली थी और अब भी जो चादर व चार दीवारी में होगी वोह ان شاء الله बा हया ही होगी। अफ्सोस! हालात बिल्कुल बदल चुके हैं, अब तो अक्सर कंवारी लड़कियां शादियों में खूब नाचतीं और मेहंदी व माइयों की रस्मों वगैरा में बे बाकाना बे हयाई के मुज़ाहरे करती हैं। 

     बाज़ क़ौमों में यह भी रवाज है कि दूल्हा निकाह के बाद रुख्सती से क़ब्ल ना महरमात कि जिन से पर्दा ज़रूरी है उन जवान लड़कियों के झुरमट में जाता है और वोह दूल्हा के साथ खींचा तानी व हंसी मजाक करती हैं येह सरासर ना जाइज़ व हराम और जहन्नम में ले जाने वाला काम है।

     अल गरज! आज की फेशन एबल व बे पर्दा लड़किया अफ्आल व अक़वाल हर लिहाज़ से चादरे हया को तार तार कर रही हैं। मां बाप अपनी औलाद को पहले से नहीं संभालते और फिर जब कोई लड़की अपनी मरज़ी से किसी के साथ "मन्सूब" हो जाती है तो अब मां बाप सर पकड़ कर रोते हैं, जो बाप लड़की को कोलेज भेजते हैं, फ़िल्में डिरामे देखने से नहीं रोकते गालिबन उन की येह दुन्यवी सज़ा होती है।

*✍️फैज़ाने आइशा सिद्दीक़ा* 69

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 95580 29197

📧facebook.com/deenenabi

📧Blog : Deen-e-nabi.blogspot.in

📧YouTube : https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

📧Teligram : https://t.me/joinchat/AAAAAEmfxlvfVocFrnIygA

No comments:

Post a Comment