Pages

Tuesday 29 January 2019

जन्नत का बयान* #03

*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

     *सवाल* - जन्नत में और क्या चीजें होंगी ?

     *जवाब* - इस का मुख़्तसर सा बयान येह है कि जन्न्त में साफ़, शफ़ाफ़, चमकदार सफेद

मोती के बड़े बड़े खेमे नस्ब हैं इन में रंगारंग, अजीबो गरीब, नफ़ीस फ़र्श हैं इन पर याकूते सुर्ख के मिम्बर हैं। शहद व शराब की नहरें जारी हैं इन के किनारों पर मुरस्सअ यानी नगीने जड़े तख्त बिछे हैं। जन्नत के बागात के दरमियान याकुत के कुसूर व महल्लात बनाए गए हैं इन में यह हुरें जल्वागर हैं। परवरदगारे करीम की तरफ से हर घड़ी अन्वाओ अक्साम के तोहफे और हदये पहुंचते हैं। हमेशा की ज़िन्दगी अता की गई। हर ख्वाहिश बिला ताखीर पूरी होती है। दिल में जिस चीज़ का ख्याल आया वोह फ़ौरन हाज़िर। किसी क़िस्म का खौफ़ व गम नहीं। हर साअत हर आन नेमतों में हैं। जन्नती नफीस व लज़ीज़ गिज़ाएं, लतीफ़ मेवे खाते हैं। बिहिश्ती नहरों से दूध शराब शहद वगैरा पीते हैं। इन नहरों की ज़मीन चांदी की, संगरेज़े जवाहिरात के, मिट्टी खालिस मुश्क की, सब्ज़ा ज़ाफ़रान का है। इन नहरो से नूरानी प्याले भर कर वोह जाम पेश करते हैं जिन से आफ्ताब सरमाए। 

*✍️बुन्यादी अक़ाइद और मामुलाते अहले सुन्नत* 47

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 9033 833 975

📧facebook.com/deenenabi

No comments:

Post a Comment