Pages

Monday 14 January 2019

*तज़किरतुल अम्बिया* #365


بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

*मुख्तलिफ किस्म के अज़ाब* #01

     जादूगरों के ईमान लेन के बाद भी फ़िरऔनी अपने कुफ़ और सरकशी पर जमे रहे तो उन पर अल्लाह की तरफ से पै दरपै निशानियां आने लगीं क्योंकि मूसा अलैहिस्सलाम ने रब तआला के हुजूर अर्ज़  कर दिया था कि ऐ अल्लाह फ़िरऔन इस दुनिया में बहुत सरकश हो चुका है और लोगों को गुमराह कर रहा है इसे और इसकी कौम को ऐसे अज़ाब में गिरफ्तार कर जो उनके लिए सजा और मेरी कौम और बद में आने वालों के लिये इबरत का सबब बने तो अल्लाह तआला ने तूफान भेजा, अब्र आया अंधेरा हुवा, कसरत से बारिश होने लगी। कुबतियों के घरों में पानी भर गया यहां तक कि उसमें खड़े रह गये और पानी उनकी गर्दनों की हंसलियो तक आ गया। उनमें से जो बैठा डूब गया। न हिल सकते और न कुछ काम कर सकते थे सात रोज़ उसी मुसीबत में मुब्तला रहे और बावजूद इसके कि बनी इस्राईल के घर उनके घरों से मुत्तसिल थे उनके घरों में पानी न आया। जब यह लोग आजिज़ हुए तो हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम से अर्ज करने लगे हमारे लिये दुआ फरमाइये कि यह मुसीबत दूर हो तो हम आप पर ईमान ले आयेंगे और बनी इस्राईल तो आपके पास भेज देंगे हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम ने दुआ फरमाई तूफान की मुसीबत दूर हुई ज़मीन में सर सब्ज़ी व शादाबी आई जो पहले न देखी थी खेतियां खूब हुई दरख्त खूब फ़ले तो फ़िरऔनी कहने लगे : यह पानी तो नेमत था और वह ईमान न लाये एक महीना इसी तरह उनका आफियत में गुजर गया।


बाक़ी अगली पोस्ट में..أن شاء الله

*✍️तज़किरतुल अम्बिया* 307

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 9033 833 975

📧facebook.com/deenenabi

No comments:

Post a Comment