Pages

Sunday 20 January 2019

तज़किरतुल अम्बिया* #370

*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

*बनी इस्राईल को मिस्र से ले जाने का हुक्म*

     मूसा अलैहिस्सलाम को रब तआला ने हुक्म दिया कि बनी इसाइल को रात में मिस्र से निकाल कर ले जाओ यानी अब बनी इस्राईल की नजात और फिरऔन और उसकी कौम की तबाही का वक़्त आ चुका है। 

     रात को निकालने का हुक्म दिया ताकि बनी इस्राईल का इज्तेमा दुश्मन के सामने न हो और वह उनकी मुराद की तकमील में रोडा न बने रात को निकालने की दूसरी वजह यह भी थी कि फ़िरऔन और उसका एक लश्कर उनका पीछा करके उनको रोक न सके और फ़िरऔन के अजीम लश्कर को देखकर बनी इस्राईल खौफ न करें। चांदनी रात में मूसा अलैहिस्सलाम अपनी कौम को साथ लेकर चले बनी इस्राइल के पास काफी मिकदार में सोने और चांदी के जेवरात भी थे जो उन्होंने कुब्तियों से मांग कर लीये हुए थे कि हम इन्हें अपनी ईद में इस्तेमाल करेंगे वह पहले भी उनसे जेवरात लेते रहते थे।  

     यूसुफ अलैहिस्सलाम ने वसीयत फ़रमाई थी कि जब तुम मिस्र से निकलो तो मेरा ताबूत भी साथ लेकर जाना तो मूसा अलैहिस्सलाम ने आपकी वसीयत के मुताबिक एक बुढ़ी औरत की निशानदेही पर वह ताबूत निकाल कर खुद बनफ़्से नफिस उठाया। 

     

*सुबह होने पर फ़िरऔन और उसकी क़ौम की हलाकत की तरफ रवानगी* ये वाकिया अगली पोस्ट में ان شاء الله.

*✍️तज़किरतुल अम्बिया* 309

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 9033 833 975

📧facebook.com/deenenabi

No comments:

Post a Comment