Pages

Thursday 31 January 2019

अगर जन्नत चाहते हो तो?*

*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ

اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ

     एक सहाबी ने अर्ज़ किया : या रसूलल्लाह ﷺ! आप मेरे लिये दुआ फरमाए कि में भी उन्हीं लोगो में शामिल रहूँ जिनकी क़यामत के दिन आप शफ़ाअत फरमाएंगे और मुझे जन्नत में आप की तफ़ाक़त (साथ) चाहिये। आपने फ़रमाया : इस सिलसिले में सजदों की कसरत से मेरी मदद करो (यानी ज़्यादा से ज़्यादा सज्दे करो ताकि इस मनसब के लाइक हो जाओ।

*✍🏼नुज़हतुल मजालिस*


*सही नमाज़ और सही तहारत जन्नत पहुंचाएगी*

     हज़रत इमाम ग़ज़ाली رحمة الله عليه तहरीर फ़रमाते है: नबीए पाक ﷺ ने इर्शाद फ़रमाया : मेरे पास अल्लाह का पैगाम लेकर जिब्राइल आए और कहा : ऐ मुहम्मद ﷺ! अल्लाह फ़रमाता है : मेने आपकी उम्मत पर पांच नमाज़े फ़र्ज़ की है, जो शख्स उन्हें सही वुज़ू से, सही वक़्त में, सही रूकू और सज्दा से अदा करेगा, मेरा उन नमाज़ों के सबब उससे ये वादा है कि में उसे जन्नत में दाखिल करूँगा।

*✍🏼मकाशफतुल कुलूब* 390

*✍🏼नमाज़ की अहमियत* 26

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनो के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91  9033 833 975

📧facebook.com/deenenabi

ot.in

No comments:

Post a Comment