Pages

Tuesday 5 February 2019

तज़किरतुल अम्बिया* #382

*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

*बनी इस्राईल की पशेमानी के बाद भी कज रवी*

     बछड़े की पूजा करने और मूसा अलैहिस्सलाम के गुस्सा करने के बाद वह लोग बहुत पशेमान हुए तो अल्लाह तआला ने हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम को हुक्म दिया कि आप अपनी क़ौम के बेहतरीन अफ़राद को साथ लेकर तुर पर आ जाये ताकि वह तमाम कौम की तरफ से बछड़े की पूजा के जुर्म की माफी तलब करें। 

     आप उनको जब साथ ले गये तो उन्होंने कहा ऐ मूसा अलैहिस्सलाम तुम अपने रब तआला से सवाल करो यहां तक कि हम भी उसका कलाम सुनेंगे। मूसा अलैहिस्सलाम ने रब तआला के हुजूर अर्ज किया तो उसे कबूल कर लिया गया। 

     जब आप पहाड़ के क़रीब पहुंचे तो सतून की शक्ल में बादल नमूदार हुआ जिसने तमाम पहाड़ को अपनी लपेट में ले लिया हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम उस बादल के करीब हुए यहां तक कि उसमें दाखिल हो गये मूसा अलैहिस्सलाम ने जब अपने रब तआला से कलाम किया तो आपकी पेशानी से एक नूर चमकने लगा इंसानों से कोई उसे देखने की ताकत नहीं रखता था क़ौम ने अल्लाह तआला के कलाम को सुना जो उसने मूसा अलैहिस्सलाम को कहा यह करो और यह न करो जब कलाग का सिलसिला खत्म हुआ तो बादल को उठा लिया गया। 

     कौम ने कहा हम हरगिज़ तुम्हारा यक़ीन नहीं करेंगे जब तक अल्लाह तआला को ज़ाहिर नहीं देख लेंगे तो उनको बिजली की कड़क ने अपनी गिरफ्त में ले लिया और सब मर गये। हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम खड़े हुए आसान की तरफ हाथ उठा कर दुआ करने लगे और अर्ज किया ऐ अल्लाह तआला बनी इस्राईल के सत्तर आदमियों को मुन्तखब करके लाया था ताकि उनकी तौबा के कबूल होने पर मेरे गवाह बनें अब मैं उनकी तरफ वापस जाऊंगा तो मेरे साथ कोई एक भी जब नहीं होगा तो वह मेरे मुताल्लिक क्या ख्याल करेंगे ? मूसा अलहस्सलाम दुआ फरमाते रहे यहा तक कि अल्लाह तआला ने उनकी रूहों को लौटा दिया।


*क़ौम का अहकामे खुदावंदी मानने से इंकार* अगली पोस्ट में..أن شاء الله

*✍️तज़किरतुल अम्बिया* 317

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 9033 833 975

📧facebook.com/deenenabi

No comments:

Post a Comment