Pages

Tuesday 4 December 2018

तज़किरतुल अम्बिया* #327

*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

*शोएब अलैहिस्सलाम का मूसा अलैहिस्सलाम को तलब करना* #02

उस औरत ने तो यह कहा था कि तुम को मेरे बाप बुला रहे हैं ताकि तुम्हें उजरत अता करें जो तुमने हमारे जानवरों को पानी पिलाया है। लेकीन मूसा अलैहिस्सलाम उजरत हासिल केरने की गर्ज से नहीं गये थे बल्कि सिर्फ शोएब अलैहिस्सलाम की ज्यारत करने की गर्ज़ से गये थे। 

     आपने इस बात को नापसंद किया था कि उजरत लेने के लिये मैं जाऊं यही वजह है के जब आप शोएब अलैहिस्सलाम के घर पहुंचे तो आपने मुसा अलैहिस्सलाम को खाना पेश किया तो मूसा अलैहिस्सलाम ने कहा आउजू बील्लाह अल्लाह की पनाह। शोएब अलैहिस्सलाम ने पूछा तुम ने यह क्यों कहा? तो आपने जवाब दिया बेशक हमारे घराने के लोग अपने दीन को दुनिया के बदले नहीं बेचते, और किसी भलाई की कोई कीमत नहीं लिया करते हैं शोएब अलैहिस्सलाम ने कहाः लेकिन यह मेंरी और मेरे आबा व अजदाद की आदत है कि हम मेहमानों को खाना खिलाते हैं आपके इस इरशाद पर मूसा अलैहिस्सलाम वैठे और खाना खया। 

     लेकिन फिर भी बार बार ख्याल यही आ रहा था कि कहीं मेरी नेकी के अमल की यह उजरत न हो,  जिससे मेरे अमल के खुलुस में फर्क आये। बाद अज़ां शोएब अलैहिस्सलाम ने पूछा तुम कौन हो और कहां से आए हो? आप अलैहिस्सलाम ने बताया मैं मूसा बिन इमरान बिन काहस बिन लादी बिन याक़ूब हूं। फिर आप अलैहिस्सलाम ने अपना पूरा वाकिया ब्यान किया। बच्चों का कत्ल किया जाना आप को दरिया में डाल देन और दाया का तलब करना। आपका अपनी वालदा के पास परवरिश पाना फिर कुब्ति का उनके हाथों क़त्ल होना और फ़िरऔनियों का आपको तलाश करना, तमाम वाकिया सुनने के बाद शोएब अलैहिस्सलाम ने फरमायाः खौफ न करो जालिमों से तुम्हें नजात मिल सकती है। यानी हमारे इलाके पर फिरऔन और उसके लश्कर का इंशाअल्लाह तसल्लुत नहीं चलेगा यह भी दर हक़ीक़त अल्लह तआला की अजीम् कुदरत का एक करिश्म है कि फिरऔन अपने लाखों लशकरियों के होते हुए मूसा अलैहिररालाम को तलाश करने के बावजूद सिर्फ आठ दिन की मुसाफत पर तलाश न कर सका।

*✍️तज़किरतुल अम्बिया* 277

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 95580 29197

📧facebook.com/deenenabi

📧Blog : Deen-e-nabi.blogspot.in

📧YouTube : https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

📧Teligram : https://t.me/joinchat/AAAAAEmfxlvfVocFrnIygA

No comments:

Post a Comment