Pages

Monday 14 May 2018

*तज़किरतुल अम्बिया* #141
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*हज़रत लूत عليه السلام*
     इरशादे बारी तआला: हज़रत इब्राहिम की बातों की आपने तस्दीक़ फ़रमाई और आपके दावए नबुव्वत की तस्दीक़ फ़रमाई।
     तमाम अम्बियाए किराम नबुव्वत से पहले और नबुव्वत के बाद गुनाहों से पाक होते है इसलिये यहाँ यह मायने नहीं लिया जा सकता की हज़रत लूत عليه السلام कुफ़्र से ईमान लाए (معاذ الله) और हज़रत इब्राहिम عليه السلام ने तौहीद की तबलीग फ़रमाई तो आप तौहीद पर ईमान लाये।

*यह मायने नबी की शान के मनाफ़ी है*
     लूत عليه السلام इब्राहिम عليه السلام पर इमां लाए इसका मतलब यह हुआ की आपने इब्राहिम عليه السلام को हर दावा में सच्चा तस्लीम किया। लूत عليه السلام हज़रत इब्राहिम عليه السلام के भाई हारान बिन तारख के बेटे है  अगर्चे कश्शाफ में यह है की आप की बहन के बेटे है लेकिन कमालैन में इस क़ौल को रद्द किया गया है।
     ख्याल रहे की हारान हज़रत इब्राहिम عليه السلام के चचा का नाम भी है जो हज़रत सारा का बाप था। पहले ज़माने में घर के कई अफ़राद का एक ही नाम होता था बल्कि बाज़ औक़ात बाप बेटे का एक नाम और कभी बहन भाई का एक नाम भी होता था।
*✍🏼तज़किरतुल अम्बिया* 113
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in
📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment