Pages

Thursday 10 May 2018

*तज़किरतुल अम्बिया* #138
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*खाना काबा की तारीख* #05

*काबा की मौजूदा तामीर*
     1040 हि. में सुलतान मुराद बिन अहमद खां शाहे कुस्तुनतुनिया ने जब देखा की इसकी इमारत बहुत पुरानी हो गई है तो उसने सिवाए रुक्न हजरे अस्वद (वह कोना जिस्मे हजरे अस्वद नसब है) की तमाम इमारत मुंहदिम करके नई तामीर कराई लेकिन इन्हीं बुन्यादो ओर इसी तर्ज़ पर जो हजजाज बिन युसूफ ने बनाई थी। अंदर संगे मरमर का फर्श बिछाया और छत पर निहायत नफीस मखमल छत गिरी लगाई गई और बाहर की दीवारें संगे खारा से चुना में चुनीं, निहायत नफीस रेशमी स्याह पर्दा तमाम खाना काबा पर डाला, जिस पर कलिमा ए तैयबा लिखा हुआ था और सुनहरे हाशिया पर सुल्तान का नाम।
     मौजूदा काबा शरीफ सुल्तान मुराद का बनाया हुआ है यानी मुकम्मल इमारत को मुंहदिम करके इसके बाद नये सिरे से तामीर नहीं किया गया।
     गिलाफे काबा हर साल मिस्र से बड़ी धूम धाम से आता रहा एक मर्तबा पाकिस्तान के शहर लाहौर से भी बन कर गया। पहले यह तरीक़ा था की गिलाफ काबा खुद्दाम को दे दिया जाता लोग तबर्रुक के तौर पर इसे खरीद लेते थे लेकिन अब सउदिया में ही बनता है इस पर शाह सऊद का नाम होता है।
*✍🏼तज़किरतुल अम्बिया* 111
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in
📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment