Pages

Friday 22 September 2017

*गुनाहे कबीरा 6* #05
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ

*_ना फ़रमानी के सबब उम्र में कमी_*
     हज़रते वहब बिन मुनब्बेह رحمه الله عليه से मन्कुल है कि अल्लाह ने हज़रते मूसा कलीमुल्लाह से इर्शाद फ़रमाया : ऐ मूसा ! अपने वालिदैन की इज़्ज़त कर, बिलाशुबा जो औने वालिदैन की इज़्ज़त करेगा में उस की उम्र में इज़ाफ़ा कर दूंगा और उसे ऐसी औलाद दूंगा जो उस के साथ भलाई करेगी और जो अपने वालिदैन की ना फ़रमानी करेगा में उस की उम्र में कमी कर दूंगा और उसे ऐसी औलाद दूंगा जो उस की ना फ़रमानी करेगी।

     हज़रते काबुल अहबार رضي الله عنه ने फ़रमाया : अल्लाह बन्दे को हलाक करने में जल्दी करता है जब कि वो अपने वालिदैन का ना फरमान हो, वो ज़रूर उसे जल्द अज़ाब देता है और बिलाशुबा अल्लाह बन्दे की उम्र में इज़ाफ़ा फरमा देता है जब कि वो अपने वालिदैन के साथ नेकी करने वाला हो, वो ज़रूर उस की भलाई और खैर में इज़ाफ़ा फरमाता है।

     हज़रते अबू बक्र बिन अबू मरयम رحمه الله عليه फ़रमाते है : में ने तौरात में पढ़ा कि जो शख्स अपने बाप को मारता हो उस को क़त्ल कर दिया जाए।

     हज़रते वहब बिन मुनब्बेह رحمة الله عليه फ़रमाते है : तौरात में है कि जिस ने अपने वालिद को थप्पड़ मारा उसे रज्म किया जाएगा।
*✍🏼الزواجر عن اقتراف الكباىٔر*
*✍🏼76 कबीरा गुनाह, 46*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in

No comments:

Post a Comment