Pages

Monday 15 January 2018

*तज़किरतुल अम्बिया* #25
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*हज़रत आदम स्फीउल्लाह عليه السلام*
#19
*आदम عليه السلام को खलीफए हक़ीक़ी का मज़हर बनाया गया*
     अगर्चे ज़ाहिर तौर पर सबसे पहले खलीफा हज़रत आदम عليه السلام है लेकिन दरहक़ीक़त सबसे पहले खलीफा हमारे नबी ﷺ ही है क्योंकि आपका अपना इरशादे गिरामी यह है : में उस वक़्त भी नबी था जब आदम عليه السلام रूह और जिस्म के दर्मियान थे।
     हज़रत जिब्राइल عليه السلام अल्लाह के हुक्म से नबीए करीम ﷺ की क़ब्रे अनवर की जगह से मिट्टी ले गये। आबे तसनीम से उसे गूंधा गया जन्नत की नहरों में गोते दिये गये ज़मीनों आसमानों में फिराया गया इसी वजह से हज़रत आदम عليه السلام से पहले ही फरिश्तों ने नबीए करीम ﷺ को पहचान लिया था। फिर उस मिट्टी को आदम عليه السلام के जिस्म से मिला दिया गया और नुरे मुहम्मदी ﷺ से आदम عليه السلام की पेशानी को चमकाया गया। *वही नुरे मुहम्मदी दर अस्ल फरिश्तों से सज्दा कराने का सबब बना था।*
     इमाम राज़ी رحمة الله عليه ने तफ़सीर कबीर में फ़रमाया : बेशक फरिश्तों को आदम عليه السلام को सज्दा करने का हुक्म इसलिये दिया गया कि आपकी पेशानी में मुहम्मद ﷺ का नूर रखा गया था।
     अल्लामा आलुसी رحمة الله عليه फ़रमाते ह : दरहक़ीक़त हुज़ूर ﷺ ही अल्लाह की मख्लूक़ में अल्लाह के खलीफए आज़म है और ज़मीनों और बुलन्द आसमानों में सबसे मुक़द्दस इमाम हुज़ूर ﷺ ही है अगर्चे हुज़ूर ﷺ न होते तो न आदम عليه السلام पैदा होते न उनके अलावा कोई और चीज़।
     अल्लामा राज़ी और अल्लामा आलुसी رحمة الله عليه की इन इबारत से वाज़ेह हुआ कि खलीफए आज़म ﷺ ही है आदम عليه السلام की खिलाफत आपकी खिलाफत का ज़हूर है।
*✍🏼तज़किरतुल अम्बिया* 39
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in
📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment