Pages

Monday 1 October 2018

*तज़किरतुल अम्बिया* #265


بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

*हुद हुद का लश्कर से गायब होना और तख्ते बिलक़ीस की खबर लाना*

     सुलेमान عليه السلام अपनी तमाम रियाया की देखभाल करते, लश्कर में तमाम परिंदों को देखते की कौन सा मौजूद है और कौनसा गायब है। ख़ुसूसन आप अपनी रियाया में से कमज़ोरों के हाल का ज़्यादा ख्याल करते थे। आपने जब लश्कर में तमाम परिंदों का जायज़ा लिया तो हुद हुद परिंदों का सरदार मौजूद नहीं था जिसका नाम याफुर था। तो आपने बिला इजाज़त उसके गैर मौजूद होने पर गुस्से का इज़हार करते हुए फ़रमाया की या तो वो आने पर कोई माकूल दलील पेश करे कि क्यों मौजूद नहीं वरना में उसे सख्त सज़ा दूंगा।

     हुद हुद का खुसूसी तौर पर जायज़ा लेने का मक़सद ये भी हो सकता था कि वो पानी की तलाश करता था। जहां वो अपनी चौंच रखता था वहां जिन्न उस ज़मीन को खोदते और पानी निकालते। इसी तरह हुद हुद खुसूसी तौर पर आप عليه السلام पर साया करने का फ़रीज़ा भी सर अंजाम देता था।

*✍️तज़किरतुल अम्बिया* 224

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 95580 29197

📧facebook.com/deenenabi

📧Deen-e-nabi.blogspot.in

📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment