*तज़किरतुल अम्बिया* #89
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*इब्राहिम عليه السلام को ज़मीन की मलकुत का मुशाहीदा कराया गया*
मलकुत का माना अज़ीम बादशाही और सल्तनत क़ाहेरा यानी आपको ज़मीन व अस्मान की तमाम अशिया का मुशाहीदा करा दिया गया यहाँ तक कि चाँद, सूरज, पहाड़, दरख्त और दरिया तमाम चीज़ों के हक़ायक़ को आपने देखा और तमाम रुए ज़मीन व आसमानों का मुशाहीदा किया।
आप عليه السلام को तमाम निशानियां और तमाम अजायबात दिखाये गये बेशक आप पर सात अस्मान मुनकशिफ् कर दिये गए तो आप ने आसमानों की जमीअ अशिया को देखा यहाँ तक कि आपकी नज़र अर्शे इलाही तक पहुंची इसी तरह आप पर सात ज़मीनों मुनकशिफ् कर दी गई तो आपने ज़मीनों की हर चीज़ को देखा।
इब्ने मर्दुविया رحمة الله عليه ने हज़रत अली كَرَّمَ اللّٰهُ تَعَالٰى وَجْهَهُ الْكَرِيْم से रिवायत बयान की हज़ूर ﷺ ने फ़रमाया जब हज़रत इब्राहिम عليه السلام ने ज़मीन व आसमान की बादशाहियों का मुशाहीदा कर लिया, तो आप ने एक शख्स को गुनाह करते हुए देखा यानी जो कहीं दूर दराज़ छुप कर मासियत में मुब्तला था लेकिन आप ने उसका मुशाहीदा कर लिया तो आप ने उसके खिलाफ दुआ फ़रमाई। रब ने उसे हलाक कर दिया। फिर आप एक और शख्स के गुनाह पर बा-खबर हुए तो उसके खिलाफ भी दुआ करने का इरादा किया ही था की अल्लाह ने आप को मना फर्म दिया कि ऐ इब्राहिम! आप मुस्तजाबुद् दावात है मेरे बन्दों की हलाकत की दुआ न करें क्योंकि मेरे बन्दे 3 किस्म के है, या तो गुनाहगार होंगे या वह खुद तो गुनाहगार रहेंगे लेकिन उनकी औलाद में ऐसे नेक लोग होंगे जो ज़मीन को तस्बिहात से भर देंगे यानी अल्लाह की हम्द व षना व तहलील इतनी ज़्यादा करेंगे कि उनके फैजान से और लोग भी अल्लाह के ज़िक्र में मश्गुल हो जायेंगे या वह लोग गुनाहों के हाल में ही मर जाएंगे और मेरे क़ब्ज़ए कुदरत में होंगे इसके बाद मेरी मर्ज़ी की बात है कि में उनको माफ़ कर दूँ या सज़ा दूँ।
जब हज़रत इब्राहिम عليه السلام के इल्म का यह मक़ाम है तो सय्यिदुल अम्बिया ﷺ के इल्म का क्या आलम होगा? जब जमीअ अम्बियाए किराम का मजमुइ इल्म नबीए करीम ﷺ के इल्म के मुक़ाबिल एक क़तरा की मिसाल है और आप का इल्म समुन्दर की मिसाल।
*✍🏼तज़किरतुल अम्बिया* 80
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in
📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA
मिट जाए गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, गर होजाये यक़ीन के.. अल्लाह सबसे बड़ा है..अल्लाह देख रहा है..
Pages
- Home
- अब्लाक़ घोड़े सुवार
- नमाज़ के अहकाम
- परदे की फरज़िय्यत
- बुग्ज़ व किना
- परदे की फरज़िय्यत
- मेराज के वाक़ीआत
- मुर्दे की बेबसी
- रमज़ान की बहारे
- अच्छे बुरे अ'मल
- आशिके अक्बर
- आसान नेकियां
- आक़ा का महीना
- वेलेन्टाइन डे क़ुरआनो हदिष की रौशनी में
- तौबा की रिवायत व हिक़ायत
- तर्के जमाअत की वईद
- रजब की बहारे
- हयाते गौसुल आलम महबूबे यजदानी सैयद सुल्तान मखदूम अ...
- गौसे पाक का बचपन
- गौषे पाक के हालात
- फातिहा और इसाले षवाब का तरीका
- बीमार आबिद
- बेनमाज़ी का अंजाम
- अश्को की बरसात
- अनमोल हिरे
- अल-हक़्क़ुल मुबीन
- सिरते मुस्तफा 1
- सिरते मुस्तफा 2
- बरकाते ज़कात
- बद गुमानी
- क़ब्र में आनेवाला दोस्त
- तर्जमए कन्ज़ुल ईमान व तफ़सीरे खज़ाइनुल इरफ़ान
- मदनी पंजसुरह
- सवानहे कर्बला
- शाने खातुने जन्नत
- गुस्से का इलाज
- गफलत
- फुतूह अल ग़ैब
- फ़ारुके आज़म का इश्के रसूल
- फैज़ाने सिद्दिके अकबर
- फैज़ाने खादीजतुल कुब्रा
- फैज़ाने फ़ारुके आज़म
- फैज़ाने आइशा सिद्दीक़ा
- मिलाद शरीफ
- जायज़-नाजायज़ की कसौटी और 11वी शरीफ
- तज़किरए इमाम अहमद रज़ा
- प्यारी बाते
Wednesday 21 March 2018
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment