Pages

Saturday 19 January 2019

तज़किरतुल अम्बिया* #369

*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

*मुख्तलिफ किस्म के अज़ाब* #05

     फिर अल्लाह तआला ने उन पर खून का अज़ाब नाजिल किया उनके तमाम कुंओं का पानी नहरों और चश्मों के पानी दरिगाए नील का पानी गर्ज कि हर पानी उनके लिये ताजा खुन बन गया, उन्होंने फिरऔन से इसकी शिकायत की तो कहने लगा कि मूसा अलैहिस्सलाम ने अपने जादू से तुम्हारी नजर बंदी की है उन्होंने कहा नजर बंदी कैसे हमारे बर्तनों में खून ही है पानी का नमो निशान ही नहीं तो उसने हुक्म दिया कि कुबती और बनी इस्राईल एक बर्तन से पानी लिया करें। लेकिन इसका भी उन्हें कोई फायदा न हुआ। बनी इस्रईल जब निकालते तो पानी ही निकलता लेकिन जब उसी बर्तन से कुब्ति निकालते तो खुन निकलता। यहां तक कि फ़िरऔनी औरतें प्यास से आजिज़ होकर बनी इस्राईल की औरतों के पास आई और उनसे पानी मांगा तो वह पानी उनके बर्तन में आते ही खून हो गया तो फिरऔनी औरतें कहने लगी कि तू पानी अपने मुंह में लेकर मेरे मुंह में डाल दे जब तक वह पानी बनी इस्राईली औरत के मुंह में रहा पानी था जब फ़िरऔनी औरत के मुंह में आया तो खून बन गया। 

     फिरऔन का शिद्दते प्यास की वजह से बुरा हाल था दरख्तों का रस चूस रहा था वह भी मुह में पहुंचते ही खून बन जाता। फिर इसी मुसीबत से तंग आकर मूसा अलैहिस्सलाम से दुआ की दरख्वास्त की और ईमान लाने का वादा किया।

     उन तमाम पर अज़ाब एक एक हफ्ता रहे जब भी कोई अज़ाब आता मुसा अलैहिस्सलाम से ईमान लाने का वादा करते की तुम दुआ करो कि अगर यह अज़ाब हम से उठा लिया जये तो हम ईमान ले आयेंगे अज़ाब जब उठा लिया जाता फिर वादा तोड़ देते एक महीना उनका आराम से गुज़र जता फिर दूसरे अज़ाब में मुब्तला हो जाते हर बार उन्होंने ईमान लाने का वादा किया लेकिन तोड़ दिया।


*बनी इस्राईल को मिस्र से ले जाने का हुक्म* अगली पोस्ट में ان شاء الله.

*✍️तज़किरतुल अम्बिया* 308

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 9033 833 975

📧facebook.com/deenenabi

No comments:

Post a Comment