Pages

Saturday 10 March 2018

*ताज़िमे इरशादे रसूल ﷺ*
35
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْم
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
 
     दूसरे रोज़ हुज़ूरे अकरम ﷺ खुद तशरीफ़ लाए, इर्शाद फ़रमाया कि फ़ातिमा (रदिअल्लाहो तआला अन्हा) कल तुम किस काम के लिये गई थी? वोह हया की वजह से चुप हो गई। मैं ने अर्ज़ किया कि या रसूलल्लाह ﷺ इनकी येह हालात हैं कि चक्की की वजह से हाथों में गठ्ठे पड़ गए, हर वक्त के काम काज की वजह से कपड़े मैले रहते हैं। मैं ने कल इन से कहा था कि आप  के पास खादिम आए हुए हैं एक येह भी मांग ले इस लिये गई थी।
     बाज़ रिवायत में आया है कि हज़रते फ़ातिमा रदिअल्लाहो तआला अन्हा ने अर्ज़ किया कि या रसूलुल्लाह ﷺ मेरे और अली रदिअल्लाहो तआला अन्हो के पास एक ही बिस्तर है और वोह भी मेंढे की एक खाल है रात को उसको बिछा कर सो जाते हैं सुबह को उसी पर घास दाना डाल कर ऊंट को खिलाते हैं। हुजूर ﷺ ने इर्शाद फ़रमाया कि बेटी सब्र करो! हज़रते मूसा अलैहिस्सस्लाम और उनकी बीवी के पास दस बरस तक एक ही बिछौना था वोह भी हज़रते मूसा अलैहिस्सस्लाम का चौगा था रात को बिछा कर उसी पर सो जाते थे।
      तो तक़वा हासिल करो और अल्लाह अज्वज़ल से डरो और अपने परवर दगार अज्वज़ल का फ़रीज़ा अदा करती रहो और घर के काम काज को अन्जाम देती रहो और जब सोने के वासिते लैटा करो तो *सुब्हान अल्लाह* 33 मरतबा और *अल्हम्दुलिल्लाह* 33 मरतबा और *अल्लाहो अक़बर* 34 मरतबा पढ़ लिया करो। येह खादिम से ज़ियादा अच्छी चीज़ है।
      हज़रते फ़ातिमा रदिअल्लाहो तआला अन्हा ने अर्ज़ किया: मैं अल्लाह अज्वज़ल से और उसके रसूल  से राज़ी हूं।   
बाक़ी अगली पोस्ट में..ان شاء الله
*✍🏼सहाबएकिराम का इश्के रसूलﷺ* पेज 65,66
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 9033503799
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in   
▶https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment