Pages

Monday 7 May 2018

*तज़किरतुल अम्बिया* #135
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*खाना काबा की तारीख* #02

*इब्राहिम عليه السلام का तामीर करना*
     इब्राहिम عليه السلام ने जब हाजरा और अपने बेटे इस्माइल عليه السلام को यहाँ छोड़ा और यहाँ आबादी हो गई तो इब्राहिम عليه السلام  को हुक्म दिया गया की इस्माइल को साथ ले कर काबा तामीर करो। एक बादल टुकड़ा भेज कर काबा की हद को वाज़ेह किया गया और जिब्राइल ने हद खीच दी। हज़रत इब्राहिम عليه السلام ने आदम عليه السلام के ज़माना की बुन्यादों पर ही इमारत तामीर फ़रमाई।
     काबा शरीफ की बुलन्दी 9 हाथ, रुक्न अस्वद से रुक्न शामी तक 33 हाथ, रुक्न गरबी से रुक्न यमानी तक 31 हाथ, रुक्न यमनी से रुक्न अस्वद तक 20 हाथ, रुक्न शामी से रुक्न गरबी तक 22 हाथ।
     यानी काबा उस वक़्त मुस्ततिल (जिसके आमने सामने की दोनों दीवारें बराबर हों बिलकुल चौकोर न हों) था लेकिन तूल और अर्ज़ की एक एक दिवार मामूली छोटी थी दरवाज़े दो बनाए गये थे जो ज़मीन के साथ मिले हुए थे किवाड़ ज़ंजीर वगैरह नहीं थे। बाद में तबअ हमीरी के ज़माने में किवाड़ ज़ंजीर वगैरा लगाए गये। हज़रत इब्राहिम عليه السلام ने तामीर फ़रमाया और हज़रत इस्माइल عليه السلام पथ्थर गारा वगैरा देते थे। سبحان الله! किस शान से अल्लाह का घर तामीर हुआ? अल्लाह का नबी ही मेअमार और अल्लाह की नबी की मददगार।
*✍🏼तज़किरतुल अम्बिया* 109
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in
📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment