Pages

Thursday 31 August 2017

*कबीरा गुनाह 5*
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ

*_ज़कात न देना_*
     और खराबी है शिर्क वालों को वो जो ज़कात नहीं देते और वो आख़िरत के मुनकिर है।
*حم السجدة ٧، ٦*

     और वो की जोड़ कर रखते है सोना और चांदी और उसे अल्लाह की राह में खर्च नहीं करते उन्हें खुश खबरी सुनाओ दर्दनाक अज़ाब की जिस दिन वो तपाया जाएगा जहन्नम की आग में फिर उस से दागेंगे उन की पेशानियां और करवटें और पीठें ये है वो जो तुम ने अपने लिये जोड़ कर रखा था अब चखो मज़ा उस जोड़ने का।
*التوبة ٣٤، ٣٥*

*_ज़कात न देने की मज़म्मत में फरमाने मुस्तफा_*
     ऊंट गए और बकरियों का जो मालिक है उन की ज़कात अदा नहीं करेगा उसे क़यामत के दिन एक चटयल मैदान में लिटाया जाएगा जहाँ ये चौपाए उसे अपने सींगों से मारेंगे और अपने खुरों से रौंदेंगे जब उस पर उन में से आखरी जानवर गुज़र जाएगा तो दोबारा पहले गुज़रने वाला जानवर आ जाएगा। ये उस दिन होता रहेगा जिस की मिक़दार 50 हज़ार बरस है हत्ता की बन्दों के दरमियान फैसला कर दिया जाए तो ये अपना रास्ता जन्नत या दोज़ख की तरफ देखे।
     और जो खज़ाने का मालिक अपने खज़ाने की ज़कात अदा नहीं करेगा बरोज़े क़यामत उस के लिये उस के खज़ाने को गंजे सांप की सूरत में कर के उस पर मुसल्लत कर दिया जाएगा।
*✍🏼مسلم*

     जिन्होंने ज़कात को रोक लिया था रसूले पाक صلى الله عليه وسلم ने उन लोगों के हक़ में इर्शाद फ़रमाता : जिसने ज़कात को रोका हम उस से ज़कात भी लेंगे और उस के निस्फ़ ऊंट भी और ये हमारे रब के वाजिब करदा उमूर में से एक वाजिब है।
*✍🏼نساىٔى*

     पहले 3 अशखास जो जहन्नम में दाखिल होंगे वो ये है : (1) (जबरदस्ती) मुसल्लत होने वाला अमीर (2) मालदार शख्स जो अपने माल के बारे में अल्लाह का हक़ अदा न करता हो (3) मुतकब्बिर फ़क़ीर।
*✍🏼مصنف ابن أبى شيبة*

     हज़रते अब्दुल्लाह बिन मसऊद رضي الله عنه फ़रमाते है : तुम्हें नमाज़ और ज़कात का हुक्म दिया गया है तो जो ज़कात अदा नहीं करता उस की कोई नमाज़ नहीं है।
*✍🏼معجم الكبير*
*✍🏼76 कबीरा गुनाह, 40*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in

No comments:

Post a Comment