Pages

Sunday 20 August 2017

*83 आसान नेकियां* #33
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ

*_सालिहीन का ज़िक्रे खैर करना_*
     फरमाने मुस्तफा صلى الله عليه وسلم : अच्छी बात कहना ख़ामोशी से बेहतर है और ख़ामोश रहना बुरी बात कहने से बेहतर है।
*✍🏼شعب الإيمان*

     कितने खुश नसीब है वो इस्लामी भाई और इस्लामी बहनें जो सिर्फ अच्छी बात कहने के लिये ज़बान को हरकत में लाते है, नेक लोगों का तज़किरा भी अच्छी गुफ्तगू में शामिल है और बाइषे रहमत भी।
     चुनान्चे हज़रते सुफ़यान बिन उयैना رحمة الله عليه का फरमान है : नेक लोगों के ज़िक्र के वक़्त रहमत नाज़िल होती है।
     जामेए सगीर में है : अम्बियाए किराम عليهم السلام का ज़िक्र करना इबादत है और सालिहीन का ज़िक्र (गुनाहो का) कफ़्फ़ारा है।
*✍🏼جامع صغير*

*_हमें बुजुर्गो की बातें सुनाइये_*
     मोहद्दिषे आज़म पाकिस्तान हज़रते मौलाना सरदार अहमद क़ादरी عليه رحما को बचपन ही से अपने बुज़ुर्गों से वालीहाना अक़ीदत थी, चुनान्चे, आप स्कुल की तालीम के दौरान अपने उस्ताज़ से अर्ज़ किया करते : मास्टर जी ! हमें बुज़ुर्गों की बातें सुनाइये और हुज़ूर सरवरे कायनात صلى الله عليه وسلم की हयाते तय्यिबा पर ज़रूर रौशनी डाला कीजिये।
*✍🏼हयाते मोहद्दिषे आज़म, 32*

बाक़ी अगली पोस्ट में..ان شاء الله
*✍🏼आसान नेकियां, 100*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in

No comments:

Post a Comment