Pages

Thursday 9 November 2017

*गुनाहे कबीरा नंबर 43*
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ

*_रिश्तेदारों से तअल्लुक़ तोडना_*
     अल्लाह इर्शाद फ़रमाता है :
_और अल्लाह से डरो जिस के नाम पर मांगते हो और रिश्तों का लिहाज़ रखो।_
*✍🏼النساء ١*
_तो क्या तुम्हारे ये लच्छन (अंदाज़) नज़र आते है कि अगर तुम्हें हुकूमत मिले तो ज़मीन में फसाद फैलाओ और अपने रिश्ते काट दो ये है वो लोग जिन पर अल्लाह ने लानत की और उन्हें हक़ से बहार कर दिया और उन की आँखे फोड़ दी।_

*_क़तए रेहमी के मुतअल्लिक़ फरमाने मुस्तफा_*
     रिश्तेदारो से तअल्लुक़ तोड़ने वाला जन्नत में दाखिल नही होगा।
*✍🏼مسلم*
     जो अल्लाह और क़यामत के दिन पर ईमान रखता है उसे चाहिये कि सीलए रेहमी करे।
*✍🏼بخارى*

*_फराखिये रिज़्क़ और उम्र में इज़ाफ़े का नुस्खा_*
     जो ये चाहे कि उस के रिज़्क़ में कुशादगी और उम्र में इज़ाफ़ा किया जाए तो उसे सीलए रेहमी करनी चाहिये।
*✍🏼مسلم*
     रेहम अर्श के साथ मुअल्लक़ है और वो कहता है : जो मुझे मिलाएगा अल्लाह उसे मिलाएगा और जो मुझे काटेगा अल्लाह उसे काटेगा देगा।
*✍🏼مسلم*
     अल्लाह फ़रमाता है : में रहमान हु और ये रेहम है तो जो इसे मिलाएगा में उसे मिलाऊंगा और जो इसे काटेगा में उसे काट दूंगा।
*✍🏼ابوداود*
*✍🏼76 कबीरा गुनाह* 148

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in
📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment