Pages

Saturday 28 July 2018

*गुनाह के दस नुक़्सानात*


بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

     अमीरुल मुअमिनिन हज़रत उमर رضي الله عنه ने फ़रमाया की तुम अल्लाह के इस फरमान से हरगिज़ धोके में न पड़ना: "जो एक नेकी लाए तो उसके लिये उस जेसी दस है और जो बुराई लाए तो उसे बदला न मिलेगा मगर उसके बराबर।"

الانعام ١٦٠

     क्योंकि गुनाह अगर्चे एक ही हो, मगर अपने साथ दस बुरी खसलते ले कर आता है

(1) जब बन्दा गुनाह करता है तो अल्लाह को गज़ब दिलाता है और वो उसे पूरा करने पर क़ुदरत रखता है।

(2) गुनाह करने वाला इब्लीस मलऊन को खुश करता है।

(3) जन्नत से दूर हो जाता है।

(4) जहन्नम से क़रीब आ जाता है।

(5) वो अपनी सबसे प्यारी चीज़ अपनी जान को तकलीफ देता है।

(6) वो अपने बातिन को नापाक कर बैठता है हालांकि वो पाक होता है।

(7) आमाल लिखने वाले फरिश्तों किरामन कातिबिन को इज़ा देता है।

(8) वो नबीए करीम ﷺ को रैज़ाए मुबारक में रंजीदा कर देता है।

(9) ज़मीनो अस्मान और तमाम मख्लूक़ को अपनी ना फ़रमानी पर गवाह बना लेता है।

(10) वो तमाम इन्सानों से खियानत और रब्बुल आलमीन की ना फ़रमानी करता है।

*✍🏼आंसुओं का दरिया* 53

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनो के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 95580 29197

📧facebook.com/deenenabi

📧Deen-e-nabi.blogspot.in

📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment