Pages

Thursday 3 January 2019

तज़किरतुल अम्बिया* #355

*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

*बनी इस्राईल का डरना और मूसा अलैहिस्सलाम का तसल्ली देना* #02

     मूसा अलैहिस्सलाम ने अपनी कौम को जवाब देते हुए दो चीजों का हुक्म दिया और दो चीजों की बशारत दी। आप अलैहिस्सलाम ने एक हुक्म यह दिया: अल्लाह तआला से इमदाद तलब करो और दूसरा हुक्म आपने यह दिया, सब्र करो। 

     पहले आप ने उन्हें अल्लाह तआला से इमदाद तलब करने का हुक्म दिया इसलिये की जब इंसान को यह मालूम हो जाये कि अल्लाह तआला के बगैर कोई और जहान में मुदब्बिर (तमाम उमूर की तदबीर फरमाने वाला) नही तो उसका सीना अल्लाह तआला की मारफ़त से खुल जाता है और उस पर तमाम किस्म की मुसीबतों को बर्दाश्त करना आसान हो जता है। इसलिये कि वह समझता है कि यह अल्लाह ताला की तकदीर हैं अल्लाह तआला की तकदीर का मुशहिदा करने की उसमें सलाहियत पैदा हो जाती है तमाम किस्म की मुसीबतें उस पर आसान हो जाती हैं। 

     आप अलैहिस्सलाम ने अपनी क़ौम को यह तसल्ली देते हुए यह खुशखबरी दी कि फ़िरऔन और उसकी क़ौम को अल्लाह तआला हलाक कर देग और तुम्हे इस जमीन का मालिके बना देगा। मकसद यह था कि यह लोग अल्लाह तआला और उसके वादे पर ईमान रखते हुए खुश हो जायें और फ़िरऔन की धमकियों के खतरों को दिल से निकाल दें। 

    

*फिरऔन की कौम का मशवरा* अगली पोस्ट में ان شاء الله.

*✍️तज़किरतुल अम्बिया* 298

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 9033 833 975

📧facebook.com/deenenabi

📧Blog : Deen-e-nabi.blogspot.in

📧YouTube : https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

📧Teligram : https://t.me/joinchat/AAAAAEmfxlvfVocFrnIygA

No comments:

Post a Comment