Pages

Saturday 4 August 2018

*महब्बते रसूल* (ﷺ)  #2


بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ

اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ

     

      सहाबए किराम रदिअल्लाहो तआला अन्हुम और भी मुख़्तलिफ़ तरीकों से आप  ﷺ  की महब्बत का इज़्हार करते थे।

       एक बार एक सहाबी रदिअल्लाहो तआला अन्हो आप ﷺ की ख़िदमत में हाज़िर हुवे, जोशे महब्बत में आप ﷺ की कमीज उलट दी, उस के अन्दर घुस गए, आप को चूमा, आप से लिपट गए।

       हज़रते उसैद बिन हुज़ैर रदिअल्लाहो तआला अन्हो एक शगुफ़्ता मिज़ाज़ सहाबी थे, एक रोज़ हंसी मज़ाक की बातें करते थे, कि आप ﷺ ने उन के पहलू में छड़ी से कोंच दिया, उन्हों ने इस का इन्तिकाम लेना चाहा, आप ﷺ इस पर राज़ी हो गए, लेकिन उन्हों ने कहा आप ﷺ के बदन पर कुरता है, हालां कि मेरे बदन पर कुरता नहीं, आप ﷺ ने कुरता भी उठा दिया, कुरते का उठना था कि वोह आप से लिपट गए, करवट को बोसा दिया, और अर्ज़ किया: या रसूलुल्लाह ﷺ येही मक़्सूद था।

बाक़ी अगली पोस्ट में..ان شاء الله

*✍🏼सहाबएकिराम का इश्के रसूलﷺ* पेज 190

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

📱+91 9033503799

📧facebook.com/deenenabi

📧Deen-e-nabi.blogspot.in    

▶https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment