Pages

Saturday 22 October 2016

*अज़ान के फ़ज़ाइल*
*بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ*
*اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ*

     अज़ान जन्नत में ले जाने वाला अमल है और जन्नत की कुंजियों मेसे एक कुंजी है। अज़ान के फ़ज़ाइल में बहुत ज़्यादा हादिशे है, जिनमे चन्द ये है :
     हज़रते इब्ने अब्बासرضي الله تعالي عنه से रिवायत है के हुज़ूरﷺ फ़रमाया : जो सात साल षवाब तलब करने की निय्यत से अज़ान पढ़े उसके लिये जहन्नम नजात का परवाना लिख दिया जाता है।
     हज़रत अबू हुरैराرضي الله تعالي عنه से रिवायत है, हम नबीﷺ के साथ थे के हज़रते बिलालرضي الله تعالي عنه ने खड़े हो कर अज़ान पढ़ने लगे। फिर जब वो खामोश हो गए तो नबीﷺ फ़रमाया के जो शख्स यक़ीन रखते हुए अज़ान के मिस्ल कहेगा, वो जन्नत में दाखिल होगा।
     हज़रते आमिर मुआवियाرضي الله تعالي عنه से रिवायत है की हुज़ूरﷺ ने फ़रमाया के मोअज़्ज़िनो की गर्दन क़यामत के दिन तमाम लोगो से ज़्यादा लंबी होगी।
     हज़रत जाबिरرضي الله تعالي عنه से रिवायत है की हुज़ूरﷺ ने फ़रमाया : जो सख्स अज़ान सुन कर *अज़ान के बाद की दुआ* पढ़े तो उसके लिये क़यामत के दिन मेरी शफ़ाअत हलाल हो गई।
*✍🏽मिश्कात शरीफ*

*_अज़ान के दुन्यवि फायदे_*
     अज़ान की आवाज़ से शैतान दूर भाग जाता है जहा अज़ान की आवाज़ न पहुचे।
     आग लगे तो अज़ान पढ़ने से आग का ज़ोर कम हो जाता है और आग बजने लगती है।
     अज़ान पढ़ने से सख्त आंधी का तूफ़ान जल्द खत्म हो जाता है।
     बारिश अगर नुक़सान करने वाली होने लगे या सैलाब से तबाही का अन्देशा हो तो अज़ान पढ़ने से नुक़सान और तबाही का खतरा टल जाता है।
     जिस घर या बस्ती में पथ्थर गिरने लगे तो अज़ान पढ़ने से पथ्थर गिरना बंद हो जाते है।
     जिस घर में जिन्नात, शैतान या जादू वगैर का अमले दाखल हो, तो मगरिब के बाद उस घर में चन्द दिन अज़ान पढ़ने से शैतान और जादू दफा हो जाते है।
     प्लेग जेसी खतरनाक बिमारी फेल गई हो तो बस्ती में गलियो के अंदर बहुत से लोग अज़ान पढ़े, खुसुशन रात में अज़ान पढ़े तो वबाओ को ज़ोर कम हो जाता है।
     मैयत को दफ़्न करने के बाद क़ब्र के पास अज़ान पढ़ने से मुर्दे को मुन्कर-नकीर के सवालो के जवाब देने में आसानी होती है, और मुर्दे का डर और घबराहट दूर हो जाती है।
     पागल के कान में अज़ान पढ़ने से पागलपन में कमी हो जाती है।
     जंगल या मैदान में रास्ता भूल जाए तो अज़ान पढ़ने से गैबी मदद का जूहुर होता है।
     कुफ़्फ़ार से जंग के वक़्त अज़ान पढ़ने से कुफ़्फ़ार खौफ ज़दा होते है और मुसलमानो में इस्लामी जोश पैदा होता है।
*✍🏽शामी, जिल्द अव्वल*
___________________________________
📮Posted by:-
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
💻JOIN WHATSAPP
📲+91 955 802 9197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in

No comments:

Post a Comment