Pages

Saturday 24 December 2016

*फैज़ाने फ़ारुके आज़म* #04
*بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ*
*اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ*

*​फ़ारुके आज़म का हुस्ने ज़ाहिरी*​ #02
*_फ़ारुके आज़म की दाढ़ी मुबारक_*
     हज़रते अबू उमरرضي الله تعالي عنه फरमाते ही की अमीरुल मुअमिनिन हज़रते उमर फ़ारुके आज़मرضي الله تعالي عنه की दाढ़ी मुबारक घनी व घुंगरियाली थी।
     आला हज़रत अलैरहमा फरमाते है : शैखे मुहक़्क़ीक़ मदारिजुन्नुबुव्वत में फरमाते है : अस्लाफ की आदत इस बारे में मुख़्तलिफ़ थी चुनांचे, मन्कुल है की अमीरुल मुअमिनिन हज़रते अलीكَرَّمَ اللّٰهُ تَعَالٰى وَجْهَهُ الْكَرِيْم की दाढ़ी इन के सीने को भर देती थी इस तरह हज़रते फ़ारुके आज़म और हज़रते उष्मानرضي الله تعالي عنهم की मुबारक दाढ़िया थी, और लिखते है की शैख़ मोहयुद्दीन अब्दुल क़ादिर जिलानीرضي الله تعالي عنه लंबी और चौड़ी दाढ़ी वाले थे।

*_फ़ारुके आज़म की मुछे_*
     आपرضي الله تعالي عنه की मुछे दरमियान से पस्त और दाए बाए बढ़ी हुई थी। हज़रते ज़र बिन हुबैशرضي الله تعالي عنه फरमाते है : आप की मुछो के बाल दाए बाए से काफी बढ़े हुवे थे और उन में भूरा पन भी था।
     हज़रते अब्दुल्लाह बिन ज़ुबैरرضي الله تعالي عنه से रिवायत है, आप को जलाल आता तो अपनी मुछो को ताव देते थे।
     हज़रते अस्लम रहमतुल्लाह अलैह फरमाते है, फ़ारुके आज़मرضي الله تعالي عنه को जब जलाल आता तो अपनी मुछो को अपनी मुह की तरफ करते और इन में फुक मारते।

*_फ़ारुके आज़म मेहदी से खिज़ाब फरमाते_*
     हज़रते अनस बिन मालिकرضي الله تعالي عنه से रिवायत है, अबू बक्र सिद्दीक़رضي الله تعالي عنه ने मेहदी और कतम दोनों का खिज़ाब लगाया और फ़ारुके आज़मرضي الله تعالي عنه ने फ़क़त मेहदी का खिज़ाब लगाया।
     एक रिवायत में यु फ़रमाया है, फ़ारुके आज़मرضي الله تعالي عنه अपने बालो को मेहदी से आरास्ता किया करते थे। हज़रते खालिद बिन अबी बक्रرضي الله تعالي عنه से रिवायत है फ़ारुके आज़मرضي الله تعالي عنه अपनी दाढ़ी और सर में मेहदी लगाया करते थे।

*_फ़ारुके आज़म से मुशाबे सहाबी_*
     हज़रते खालिद बिन वलीदرضي الله تعالي عنه अमीरुल मुअमिनिन उमर फ़ारुके आज़मرضي الله تعالي عنه की ज़ाहिरी शक्लो सूरत के मुशाबे थे।
*✍🏽फैज़ाने फ़ारुके आज़म, 61*
___________________________________
📮Posted by:-
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
💻JOIN WHATSAPP
📲+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in

No comments:

Post a Comment