Pages

Monday 22 August 2016

फैज़ाने सिद्दिके अकबर

*_सिद्दिके अकबर का इसमें गिरामी_* #02
*بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ*
*اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ*

     आपرضي الله تعالي عنه के नाम के बारे में 3 क़ौल है :
*_पहला क़ौल_*
     आपرضي الله تعالي عنه का नाम अब्दुल्लाह बिन उष्मान है। चुनांचे हज़रते अब्दुल्लाह बिन ज़ुबैरرضي الله تعالي عنه अपने वालिद से रिवायत करते है कि हज़रते अबू बक्र का नाम अब्दुल्लाह बिन उष्मान है।

*_दूसरा क़ौल_*
     जमहुर अहले नसब के नज़दीक आपرضي الله تعالي عنه का क़दीम नाम अब्दुल काबा था मुशर्रफ ब इस्लाम होने के बाद अल्लाह के हबीबﷺ ने तब्दील फरमा कर अब्दुल्लाह रख दिया।
     आपرضي الله تعالي عنه के घरवालो ने अब्दुल काबा नाम तब्दील कर के अब्दुल्लाह रख दिया। और आपرضي الله تعالي عنه की वालिदा जब दुआ करती तो यु कहती : ऐ अब्दुल काबा के रब।

*_तीसरा क़ौल_*
     अक्सर मुहदीसिन के नज़दीक आपرضي الله تعالي عنه का नाम अतीक़ है। इमाम इब्ने इस्हाक़ रहमतुल्लाह अलैह फरमाते है कि अतीक़ हज़रते अबू बक्र सिद्दीक़ का नाम है और ये नाम इनके वालिद ने रखा। जब कि हज़रते मूसा बिन तल्हा रहमतुल्लाह अलैह से मरवी है कि ये नाम आप की वालिदा ने रखा।

*_इन तमाम अक़वाल में मुताबक़त_*
     इन तीनो अक़वाल में कोई तज़ाद नही, मुताबक़त की सूरत ये है कि जब आपرضي الله تعالي عنه पैदा हुवे तो आप के वालिदैन ने आप का नाम अब्दुल काबा रखा, बाद में इन्होंने ने या सरकारﷺ ने तब्दील कर के अब्दुल्लाह रख दिया और अतीक़ आप का लक़ब था, लेकिन इसे नाम की हेसिय्यत हासिल हो गई।
*✍🏽फैज़ाने सिद्दिके अकबर, 19*
___________________________________
📮Posted by:-
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
💻JOIN WHATSAPP
📲+91 955 802 9197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in

No comments:

Post a Comment