Pages

Monday 26 February 2018

तंगदस्ती का इलाज*

*तंगदस्ती का इलाज*
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
     ज़बर दस्त मोहद्दिस हज़रत हूदबा बिन खालिद رضي الله عنه को खलीफए बगदाद मामून रशीद ने अपने हां मदऊ किया, तआम के आखिर में खाने के जो दाने वगैरा गिर गए थे, हूदबा बिन खालिद رضي الله عنه चुन चुन कर तनावुल फरमाने लगे। मामून ने हैरान हो कर कहा, ऐ शैख़ क्या आप का अभी तक पेट नहीं भरा? फ़रमाया: क्यूं नहीं! दरअस्ल बात ये है कि मुझ से हज़रत हम्माद बिन सलाम رضي الله عنه ने एक हदिष बयान फ़रमाई है, जो शख्स दस्तरख्वान के नीचे गिरे हुए टुकड़ों को चुन चुन कर खाएगा वो तंगदस्ती से बे खौफ हो जाएगा।
     में इसी हदीस पर अमल कर रहा हूँ। ये सुन कर मामून बेहद मुतअस्सिर हुवा और अपने एक खादिम की तरफ इशारा किया तो वो एक हज़ार दिनार रुमाल में बांध कर लाया। मामून ने उस को हज़रत की खिदमत में बतौरे नज़राना पेश कर दिया। आप ने फरमाया: हदीसे मुबारका पर अमल की हाथो हाथ बेकत ज़ाहिर हो गई।
*✍🏼तंगदस्ती के अस्बाब और उनका हल* 25
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in
📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment